24 घंटे के अंदर दोबारा डोली धरती, जम्मू-कश्मीर के डोडा और वैष्णो देवी में भूकंप के 3 झटके
Earthquake in Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में बुधवार को बैक टू बैक भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। जिससे लोगों में डर का माहौल है। ये 24 घंटे के अंदर राज्य में भूकंप की दूसरी घटना है। इससे पहले मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के साथ दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके आए थे।
जानकारी के मुताबिक बुधवार को डोडा और माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटरा में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक पहला झटका 14 जून को सुबह 2.20 पर महसूस किया गया। जिसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.3 थी। इसका केंद्र 10 किमी की गहराई और कटरा से 81 किमी दूर था।

इसके बाद दूसरा झटका सुबह 7.56 पर महसूस किया गया। जिसकी तीव्रता 3.5 थी। इस भूकंप का केंद्र भी 10 किमी गहराई में था। फिर सुबह 8.29 पर तीसरा झटका आया। जिसकी तीव्रता 3.3 थी। इसका केंद्र किश्तवाड़ में 5 किमी की गहराई में था।
घरों से बाहर निकले लोग
पहला वाला भूकंप जब आया तो लोग सो रहे थे, ऐसे में किसी को ऐहसास नहीं हुआ, लेकिन दूसरे और तीसरे झटके के बाद लोग डर गए। आनन-फानन में लोग घरों से बाहर आकर खुले में खड़े हो गए। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक घटना में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।
5.4 थी मंगलवार को तीव्रता
इससे पहले मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे कई इमारतों को नुकसान पहुंचा और कम से कम पांच लोग घायल हुए। इसके तहत दिल्ली, उत्तर भारत के कई हिस्सों और पाकिस्तान में भी झटके महसूस किए गए।
प्रशासन के मुताबिक डोडा जिले में 5 लोगों को मामूली चोटें आईं, जिसमें दो बच्चे भी शामिल हैं। उनको जरूरी मदद उपलब्ध करवाई गई। घटना के बाद लोगों में डर का माहौल था, हालांकि बाद में सभी शांत हो गए।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications