माछिल में घुसपैठ की कोशिशों में लगे तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने किया ढेर
सेना और सुरक्षाबलों ने बुधवार को जम्मू कश्मीर के माछिल सेक्टर में घुसपैठ कर रहे तीन आतंकियों को मार गिराया है। माछिल, नॉर्थ कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आता है और एलओसी के करीब है। फिलहाल आतंकियों की तलाश के लिए सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन लॉन्च कर दिया है।
श्रीनगर। सेना और सुरक्षाबलों ने बुधवार को जम्मू कश्मीर के माछिल सेक्टर में घुसपैठ कर रहे तीन आतंकियों को मार गिराया है। माछिल, नॉर्थ कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आता है और एलओसी के करीब है। फिलहाल आतंकियों की तलाश के लिए सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन लॉन्च कर दिया है। फिलहाल इस घटना में और ज्यादा जानकारी का इंतजार है। इससे पहले मंगलवार शाम आतंकियों ने बांदीपोर के हाजिन में सेना के कैंप पर हमला किया था। आतंकियों ने कैंप पर अचानक हमला किया था। माना जा रहा है कि लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने कैंप पर हमला किया था। इससे पहले जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों और उनके संस्थानों पर आत्मघाती हमले से जुड़ा एक अलर्ट जारी किया गया था।













Click it and Unblock the Notifications