भारत-म्यांमार सीमा के पास तीन रोहिंग्या गिरफ्तार, मुस्लिम आबादी में ले रखी थी शरण
नई दिल्ली। मणिपुर पुलिस और सीआईडी ने साझा ऑपरेशन में तीन रोहिंग्या को भारत-म्यांमार सीमा पर टेंगनोपाल जिला के मारे में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए रोहिंग्या में एक महिला भी शामिल है। इन सभी रोहिंग्या को शनिवार शाम तकरीबन 8.30 पर घेरा गया, ये सभी लोग मुस्लिम बस्ती केक वार्ड नंबर 5 में थे और इन लोगों ने यहा शरण ले रखी थी। जिन रोहिंग्या को गिरफ्तार किया गया है वो बगुना से हैं जोकि म्यांमार के रखाइन इलाके में है।

पुख्ता जानकारी के बाद छापेमारी
जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनके नाम मोहम्मद सैफुल्ला, मोहम्मद सलीम है, जबकि महिला की पहचान तोइबा हउत उर्फ नर्गिस के तौर पर हुई है। टेंगनोपाल के एसपी ने बताया कि हमे इनकी पुख्ता जानकारी मिली थी कि कुछ रोहिंग्या इस इलाके में रह रहे हैं और विदेशी लड़कियों की तस्करी करते हैं। जिसके बाद हमारी टीम ने इस इलाके में छापेमारी करके उन्हें गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच के अनुसार यह पाया गया है कि तोएबा महिला तस्करी का शिकार थी और इस रैकेट से ये दोनों व्यक्ति जुड़े हुए थे।
जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त
जिन दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है वह पहले मानव तस्करी में लिप्त थे, ये लोग रोहिंग्या लड़कियों की तस्करी करते थे और उन्हें जिस्मफरोशी के धंधे में डालते थे। इसके लिए यह लोग इंफाल के स्थानीय लोगों की मदद लेते थे और बाद में लड़कियों को भारत के अलग-अलग हिस्सों में भेजते थे। मोहम्मद फैजुल्ला के पास जानकारी के अनुसार आधार कार्ड था, जबकि सलाम और तोयबा के पास आधार नहीं था। उनके पास कोई वैद्य दस्तावेज भी नहीं मौजूद है।
कुल 6 लोग गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार ये तीनों रोहिंग्या बांग्लादेश के रास्ते त्रिपुरा से भारत में घुसे थे। जबसे म्यांमार में रोहिंग्या की समस्या सामने आई है ति मणिपुर सीमा को अलर्ट पर रखा गया है। खासकर की म्यांमार के मोरे और मणिपुर-असम सीमा पर अधिक अलर्ट है। मणिपुर पुलिस ने अभी तक कुल 6 रोहिंग्या को गिरफ्तार किया है। आखिरी गिरफ्तारी 22 मार्च को हुई थी। इन्हें इंफाल की जेल में डाला गया है।












Click it and Unblock the Notifications