भारत में आज देर रात तक लैंड करेंगे तीन और राफेल लड़ाकू विमान, कुल संख्या हो जाएगी 29
नई दिल्ली, अक्टूबर 13। भारतीय वायुसेना के बेड़े में 3 और राफेल लड़ाकू विमान की एंट्री बुधवार को होने वाली है। फ्रांस के एयरबेस से तीन राफेल लड़ाकू विमान भारत के लिए रवाना हो चुके हैं और बुधवार देर रात ये भारत पहुंच जाएंगे। आपको बता दें कि इन विमानों की लैंडिंग गुजरात के जामनगर में होगी।

भारत में कुल राफेल विमान की संख्या होगी 29
आपको बता दें कि अब भारत के पास कुल राफेल लड़ाकू विमानों की संख्या 29 हो जाएगी। अभी 7 लड़ाकू विमान आने और बाकी हैं। भारत सरकार ने फ्रांस की सरकार के साथ सितंबर 2016 में 36 राफेल लड़ाकू विमानों का सौदा किया था। इंडियन एयरफोर्स के इमरजेंसी आदेश के तहत इस समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे।
Recommended Video
पूर्वी और उत्तरी सीमाओं पर होगी राफेल की तैनाती
आपको बता दें कि राफेल विमान के जरिए भारत को उत्तरी सीमाओं और पूर्वी सीमा दोनों पर इन अत्यधिक सक्षम विमानों की एक महत्वपूर्ण संख्या को तैनात करने के अधिक विकल्प मिलेंगे। आपको बता दें कि राफेल लड़ाकू विमान तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में भी दुश्मन के एयरफोर्स डिफेंस सिस्टम को मात देने और प्रहार करने में सक्षम है।
अगले साल भारत आएगी राफेल की आखिरी खेप
बता दें कि भारतीय वायुसेना ने इस साल 28 जुलाई को पूर्वी वायु कमान (ईएसी) के वायु सेना स्टेशन हासीमारा में नंबर 101 स्क्वाड्रन में राफेल विमान को औपचारिक रूप से शामिल किया था। 101वां राफेल विमान से लैस होने वाला दूसरा IAF स्क्वाड्रन है। राफेल विमानों की आखिरी खेप अगले साल उतरेगी, जो पूरी खेप में सबसे अधिक सक्षम हैं।












Click it and Unblock the Notifications