नहीं थम रहा बच्चियों पर अत्याचार, अलीगढ़ के बाद यूपी और मध्य प्रदेश में सामने आए पांच नए मामले

नई दिल्ली। रेप की घटनाओं में दिन पर दिन बढ़ोतरी होती जा रही है। अभी अलीगढ़ के टप्पल गांव में ढाई साल की मासूम की निर्मम हत्या के बाद यूपी में तीन और मध्य प्रदेश में बलात्कार के दो नए मामले सामने आए हैं। जिससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि देशभर में नाबालिग लड़कियों के खिलाफ अपराध में किस तरह की बढ़ोतरी हो रही है।

three more minor girls Physically Assault in UP, two in Madhya Pradesh After Aligarh minor murder

उत्तर प्रदेश की बात करे तो नाबालिग के खिलाफ अपराध के तीन मामले दर्ज किए गए जिसमें 12 साल की एक दलित लड़की के साथ राज्य के कुशीनगर जिले में छह लोगों द्वारा कथित रूप से बलात्कार किया गया। इसके अलावा कानपुर में एक मदरसा में शिक्षक ने 15 साल की लड़की के साथ कथित बलात्कार किया है। तीसरी घटना यूपी के जालौन की है जहां रविवार को बिजबहा गांव के बाहर झाड़ियों में 7 साल की बच्ची का शव मिला है। इस मामले में भी रेप की आंशका है।

अब मध्य प्रदेश की बात करे तो शनिवार को राजधानी भोपाल में 10 साल की बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या कर दी गई। यह बच्ची की एक झुग्गी से शनिवार रात को लापता हो गई थी। वहीं दूसरे एक अन्य मामले में जबलपुर जिले के एक गांव में चार साल की लड़की की कथित तौर पर 16 साल के लड़के ने बलात्कर किया, पुलिस ने रविवार को लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के कुशीनगर जिले में आरोपी का शुक्रवार को ड्रेनेज निर्माण को लेकर लड़के के परिवार से विवाद हो गया था। जिसके बाद शाम को उसने परिवार के सामने ही लड़की घर से बाहर निकालकर उसके साथ बलात्कार किया और जब परिवार के सदस्यों ने विरोध किया तो उनकी भी पिटाई कर दी। पुलिस ने कहा कि लड़की की मां ने शनिवार को पुलिस को एक लिखित में शिकायत की जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। वहीं मदरसा शिक्षक वाले मामले में आरोपी शिक्षक पर POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- अलीगढ़ मर्डर केस: बच्ची के पिता ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने से किया इनकार, दोषियों को फांसी देने मांग की

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+