इलाके में धमक के लिए तीन नाबालिग लड़कों ने युवक को मौत के घाट उतारा

नई दिल्ली। देश की राजधानी ने तीन नाबालिग लड़कों ने डॉन बनने के लिए एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। यह घटना दिल्ली के रंजीत नगर की है, जहां पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों आरोपी नाबालिग हैं। लेकिन पुलिस को जब यह पता चला कि इन लड़कों ने युवक की महज इसलिए हत्या कर दी ताकि लोग उसे छोटा डॉन के रूप में जाने जाए तो वह सकते चौंक गई। पुलिस ने आरोपियों के पास चाकू और खून से लथपथ कपड़े भी बरामद किए हैं।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस कर रही जांच

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए डीसीपी एमएस रंधावा ने बताया कि पटेल नगर के एसपी रोहित राजबीर सिंह की देखरेख में एसएचओ प्रह्लाद सिंह की टीम इस हत्या के मामले में जांच कर रही थी। यह घटना रविवार को पांडव नगर कॉलोनी में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीसीआर कॉल के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां खून से लथपथ एक युवक सड़क पर पड़ा था, जिसकी मौत हो चुकी थी।

चाकू, स्कूटी बरामद

चाकू, स्कूटी बरामद

मृतक की पहचान वरुण के तौर पर हुई है, वह राजेंद्र प्लेस में सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करता था। घटनास्थल पर से तीन युवकों को स्कूटी से फरार होते हुए देखा गया था। पुलिस ने सीसीटीवी, सीडीआर और चश्मदीदों की मदद से एक आरोपी की पहचान की गई। जिसके बाद इस आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और आरोपी से पूछताछ के बाद बाकी के तीन लड़कों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी, चाकू, खून से सने कपड़कों को अपने कब्जे में ले लिया है।

एक साल से थी दुश्मनी

एक साल से थी दुश्मनी

आरोपी लड़कों से पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि रविवार रात को आरोपी लड़का एक शादी में गया था, इसी दौरान उनका वरुण से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद लड़के ने अपने अन्य दोस्तों को बुला लिया। वरुण से नाबालिग लड़के से तकरीबन एक साल से दुश्मनी थी। पूछताछ में पता चला कि अपने इलाके में धमक बनाने के लिए इन लोगों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। पूछताछ में लड़कों ने बताया कि जब वह कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार गए थे तो उन्होंने वहां से चाकू खरीदा था।

इसे भी पढ़ें- पहले की दो शादियां, फिर दूसरे पति के साथ मिलकर कर दी पहले पति की हत्या

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+