Coronavirus से भारत में अब तक हुईं तीन मौतें, जानिए उनकी ट्रेवल हिस्ट्री और सबकुछ

नई दिल्ली। भारत के कई राज्यों को अपनी चपेट में ले चुका कोरोना वायरस आज (17 मार्च) एक और शख्स की मौत का करण बना। मंगलवार को मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में एक 64 वर्षीय शख्स की संक्रमण के चलते मौत हो गई है। देश में इस महामारी से होने वाली मौत का यह तीसरा मामला है। इससे पहले कर्नाटक में एक बुजुर्ग और दिल्ली में एक महिला की मौत हो चुकी है। बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देश में कुल 126 लोग महामारी से संक्रमित हैं।

Recommended Video

    Corona Virus से Mumbai में पहली मौत, India में अबतक 3 लोगों की Death | वनइंडिया हिंदी
    कोरोना वायरस से भारत में तीसरी मौत

    कोरोना वायरस से भारत में तीसरी मौत

    दुनिया के कई देशों को अपनी चपेट में ले चुका कोरोना वायरस भारत में भी पैर पसार रहा है। मंगलवार को कोरोना वायरस के चलते देश में तीसरी मौत होने से हड़कंप मच गया है। महाराष्ट्र के मुंबई में कोरोना वायरस से होने वाली यह पहली मौत है। मरने वाले 64 साल के बुजुर्ग हाल ही में दुबई की यात्रा से लौटे थे जिसके बाद कोरोना वायरस से लक्षण के चलते उन्हें आईसोलेशन वार्ड में रखा गया था। मृतक के बेटे और पत्नी में भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है।

    संक्रमित टैक्सी में बैठने से हुआ कोरोना वायरस

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुणे के निवासी कोरोना वायरस से मरने वाले तीसरे मरीज 1 मार्च को पत्नी और बेटी के साथ दुबई से मुंबई लौटे थे। मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उन्होंने पुणे तक के लिए एक टैक्सी बुक की जिसकी वहज से मृतक और उनकी पत्नी वायरस के चपेट में आ गए। उसी गाड़ी में सफर कर रहे 2 लोग और ड्राइवर में भी संक्रमित पाए गए हैं। इस वजह से एक ही टैक्सी में सफर करने वाले पांच लोग कोरोना वायरस के चपेट में आ गए। डॉक्टरों ने बताया कि मृतक ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से पीड़ित थे जिस कारण उनकी हालत में सुधार नहीं हो पाया। उनकी पत्नी और बेटे में भी संक्रमण पाया गया है जिनका इलाज कस्तूरबा अस्पताल में जारी है।

    कर्नाटक में हुई थी कोरोना से पहली मौत

    कर्नाटक में हुई थी कोरोना से पहली मौत

    कोरोना वायरस के मौत का सबसे पहला मामला कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में 10 मार्च को सामने आया था। जहां एक 76 वर्षीय बुजुर्ग की जान कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से हो गई थी। केंद्र सरकार द्वारा जारी एक बयान में बताया गया था कि बुजुर्ग दो सप्ताह पहले सऊदी अरब की यात्रा से लौटे थे जिसके बाद उन्होंने सांस लेने में परेशानी, खांसी और निमोनिया की शिकायत की। 6 मार्च को एक डॉक्टर ने घर पर उनका इलाज किया लेकिन तबियत ज्यादा बिगड़ने की वजह से उन्हें कलबुर्गी में एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि वह कोरोना वायरस संक्रमण के संदिग्ध हैं। इसके बाद 9 मार्च को विस्तृत जांच के लिए उनके थूक के नमूने को बंगलुरु की एक लैब में भेजा जहां उनके कोरोना वायरस से पॉजिटिव होने की पुष्टी की गई। बता दें कि बुुजुर्ग का इलाज करने वाले 63 साल के डॉक्टर भी कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं।

    दिल्ली में करोना वायरस से हुई थी दूसरी मौत

    दिल्ली में करोना वायरस से हुई थी दूसरी मौत

    कर्नाटक में बुजुर्गी की मौत के बाद 13 मार्च को दिल्ली में एक 68 वर्षीय महिला की कोरोना वायरस के चलते मौत हो गई थी। देश में फैले महामारी से होने वाली मौत का यह दूसरा मामला था। महिला को कोरोना वायरस उसके अपने बेटे से मिला था। मृतक महिला का बेटा स्विट्जरलैंड और इटली की यात्रा से लौटा था, महिला ने भावनाओं के चलते बेटे को गले लगा लिया जिसके बाद वह भी वायरस से संक्रमित हो गई थी। पहले से ही मधुमेह और उच्च रक्तचाप की मरीज महिला को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अल्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के बेटे में भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है जिसका इलाज जारी है।

    यह भी पढ़ें: कोरोना: देश में स्कूल-मॉल,यूनिवर्सिटी 31 मार्च तक बंद, अब तक 114 संक्रमित

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+