यूपी: बांदा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 की मौत, कई अब भी भीतर फंसे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लगने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। एएनआई के मुताबिक बांदा जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लग गई। आग में झुलसकर तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 5 से ज्यादा लोगों के अभी भीतर फंसे होने की आशंका है।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के लोग मौके पर पहुंच कर राहत बचाव कार्य में जुट गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए। वहीं अंगर भले मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। हालांकि धमाका किस वजह से हुआ इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।
आपको बता दें कि इससे पहले 20 जनवरी को उत्तर प्रदेश के बरेली में पटाखा फैक्ट्री के भीतर मोबाइल में धमाका होने से आग लग गई, जिसमें कई मजदूर बुरी तरह से झुलस गए।












Click it and Unblock the Notifications