तीन दिन के भीतर राम रहीम को जेल से छुड़ा लेने की धमकी पर डीजीपी की सफाई
नई दिल्ली। हरियाणा के डीजीपी को दो साध्वियों से रेप के दोषी राम रहीम को तीन दिन के भीतर जेल से भगा देने की धमकी देने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि फोन पर हरियाणा के डीजीपी संधू को धमकी भरा फोन कर कहा गया है कि वो यूके से बोल रहा है और 72 घंटे के भीतर गुरमीत को छुड़ा लेगा। हालांकि डीजीपी इस तरह की किसी भी कॉल को बेबुनियाद कहा है, वहीं संधू हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर से भी मिले हैं, जिसे इस धमकी भरी फोन कॉल से जोड़कर देखा जा रहा है।

दौनिक जागरण की खबर के मुताबिक, रोहतक की सुनरिया जेल की सुरक्षा बढ़ाई गई हैं, जहां राम रहीम बंद है। डीजीपी का कहना है कि पुलिस को हर रोज इस तरह के काफी फोन आते रहते हैं, इसमें गंभीरता नहीं है। डीजीपी ने कहा कि किसी की इतनी हिम्मत नहीं, जो राम रहीम को जेल से छुड़ा सके। डीजीपी ने कहा कि धमकी भरे फोन की चर्चा है लेकिन ये निराधार है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है।
आपको बता दें कि रेप के मामले में दोषी पाए जाने के बाद सीबीआइ की विशेष अदालत ने राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई है। राम रहीम इस समय रोहतक की सुनरिया जेल में सजा काट रहा है। 25 अगस्त को राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद पंचकूला और हरियाणा में भयंकर हिंसा हुई थी। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के देश में करोड़ों समर्थक बताए जाते हैं।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications