पटना पुलिस को मिली हरिमंदिर उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ी
पटना (मुकुन्द सिहं)। पटना पुलिस के 100 नंबर पर फोन कर पटना साहिब स्थित तख्त श्री हरिमंदिर को उड़ाने की धमकी दी गयी। इस फोन कॉल ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है। किसी अज्ञात शख्स ने पटना पुलिस के 100 नंबर डायल पर फोन कर यह धमकी दी है। धमकी के बाद से श्री हरमंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। मंदिर के आस पास और परिसर के चप्पे चप्पे पर गहन चेकिंग की जा रही है।
वहीं संदिग्ध लोगो की तलाशी ली जा रही है। मामले कि जानकारी देते हुए एसएसपी विकास वैभव ने बताया कि जिस नंबर से फोन आया है उसकी छानबीन की जा रही है। आपको बताते चलें कि सिखों के अंतिम गुरु गुरु गोविन्द सिंह की जयंती को लेकर यहां हर साल देश-विदेश से हजारों सिख श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसी समारोह को लेकर गुरूवार को एनएसजी की तीन सदस्सीय टीम ने हरमंदिर साहिब की सुरक्षा का जायजा भी लिया था।
वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस के अधिकारी संबंधित पहलुओं की जांच कर रहे हैं। गौरतलब हो कि रेल पुलिस को बीते 28 अक्टूबर को पटना साहिब स्टेशन उड़ाने की धमकी एसएमएस के माध्यम से मिली थी। जिस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने महज 48 घंटे में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।













Click it and Unblock the Notifications