जब मोदी के भोज में नेतन्याहू के लिए बजा- 'ईचक दाना, बीचक दाना', खिलखिला उठे इजराइल के PM

Recommended Video

    PM Modi ने lunch के दौरान Benjamin Netanyahu के लिए बजवाया 'ईचक दाना-बीचक दाना' song |वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। इस वक्त भारत इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की आवभगत में लगा हुआ है और वो हर संभव कोशिश कर रहा है, जिससे वो अपने मेहमान को खुश कर सके। वैसे भी हमारे देश में अतिथि देवो भव:... की परंपरा रही है तो मोदी सरकार इससे कैसे इतर रह सकती थी। इस क्रम में जब सोमवार को पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू के लिए लंच का आयोजन किया तो वो लंच नेतन्याहू के लिए यादगार बन गया।

     फिल्म 'श्री 420' का मशहूर गीत

    फिल्म 'श्री 420' का मशहूर गीत

    दरअसल जब तक नेतन्याहू लंच करते रहे, तब तक पूरे समय, अभिनेता राज कपूर और अभिनेत्री नरगिस की हिट फिल्म 'श्री 420' का 'ईचक दाना बीचक दाना' गाना बजता रहा, जिसे सुनते ही नेतन्याहू मुस्कुरा उठे।

    इजरायल के मेहमान बेहद खुश

    इजरायल के मेहमान बेहद खुश

    नेतन्याहू के शिष्टमंडल ने कहा कि वो इस गाने को बखूबी पहचानते हैं। विदेश मंत्रालय के सचिव विजय गोखले ने बताया कि पुराना गाना सुन इजरायल के मेहमान बेहद खुश दिखे, खाने के दौरान ये गाना लाइव बैंड वाले बजाते रहे।

    लता मंगेश्कर और मुकेश

    लता मंगेश्कर और मुकेश

    गौरतलब है कि 1955 में आई राजकपूर की फिल्म श्री420 के इस गाने को नरगिस पर फिल्माया गया था, इस गाने को सुरों से सजाया था लता मंगेश्कर और मुकेश ने, इजरायली पीएम भारत के इस आवभगत से बहुत खुश नजर आ रहे हैं।

    नेतन्याहू की पत्नी को बॉलीवुड से बहुत ज्यादा लगाव

    नेतन्याहू की पत्नी को बॉलीवुड से बहुत ज्यादा लगाव

    आपको बता दें कि नेतन्याहू की पत्नी को बॉलीवुड से बहुत ज्यादा लगाव है, इसलिए वो 18 जनवरी को मुंबई जाएंगे, यहां वे यहां शलोम बॉलीवुड इवेंट में शिरकत करेंगे। नेतन्याहू ने कहा है कि वे इस कार्यक्रम में जाने को लेकर बेहद उत्सुक हैं।

    'शानदार दोस्ती और मेहमाननवाजी के लिए शुक्रिया मोदी'

    'शानदार दोस्ती और मेहमाननवाजी के लिए शुक्रिया मोदी'

    इजरायल के प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं यहां आया हूं ताकि इजरायल पर भरोसा करने के लिए नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा कर सकूं, मोदी, मेरे प्यारे दोस्त, इजरायल के दोस्त आपकी शानदार दोस्ती और मेहमाननवाजी के लिए शुक्रिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+