2 साल पहले 'ललिता' से 'ललित' बना था ये पुलिसवाला, अब 22 साल की लड़की से की शादी

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुंबई पुलिसकर्मी ललित कुमार साल्वे का सालों पुराना सपना पूरा हो गया है। 2 साल पहले ललिता नाम से अपनी जिन्दगी जीने वाले ललित ने रविवार को एक लड़की से शादी कर के अपनी जिंदगी को नई दिशा दी। दरअसल, 23 वर्षीय ललित कुमार ने साल 2018 में अपना सेक्स चेंज ऑपरेशन कराया और वह पुरुष बन गए। ललित ने अपनी पिछली जिंदगी के बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें इसके लिए बहुत लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी है।

सेक्स चेंज ऑपरेशन के लिए लड़नी पड़ी लंबी लड़ाई

सेक्स चेंज ऑपरेशन के लिए लड़नी पड़ी लंबी लड़ाई

दरअसल, साल 2018 से पहले ललित कुमार साल्वे ललिता के नाम से जाने जाते थे। ललित को शुरू से ही पुरुष बनने की इच्छा थी लेकिन पुलिस में काम करते हुए उन्हें इसकी इजाजत नहीं मिली। साल 2017 में ललित ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया और सेक्स चेंक ऑपरेशन कराने की अनुमति मांगी, हालांकि पहली बार में आवेदन मंजूर नहीं हुआ लेकिन तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुंबई हाईकोर्ट के दखल के बाद उन्हें पुलिस अधीक्षक से सेक्स चेंज कराने की अनुमति मिल गई।

टेस्ट में पता चला अंदर से है पुरुष

टेस्ट में पता चला अंदर से है पुरुष

ललित ने पुरुष बनने के लिए अपने कई तरह के टेस्ट कराए जिसमें यह साफ हो गया कि उनके पास महिला गुप्तांग नहीं है बल्कि पुरुष गुप्तांग है जो अंदर दबा हुआ है। मुंबई के सेंट जॉर्ज अस्पताल में उनकी सर्जरी डॉक्टर रजत कपूर ने की। सर्जरी सफल होने के बाद ललित पूरी तरह से पुरुष बनगए और अब अपनी जिंदगी आगे बढ़ा रहे हैं। ललित ने औरंगाबाद के एक मंदिर में सीमा नाम की लड़की के साथ शादी की। हालांकि शादी धूमधाम ने ना होकर सादे तरीके से की गई।

पत्नी को शादी से पहले मालूम था सबकुछ

पत्नी को शादी से पहले मालूम था सबकुछ

ललित का कहना है कि आज उनका वर्षों पूराना सपना पूरा हो गया है, हर कोई चाहता है कि उसकी शादी धूमधाम से हो। जब मैं बड़ा होने लगा तो मुझे लड़का बनने की तीव्र इच्छा होने लगी। जब में किसी की शादी में जाता था तो सोचता था मेरा यह सपना कभी पूरा नहीं हो सकता। हालांकि सीमा (22) से शादी करने करने के बाद वह काफी खुश है। ललित के मुताबिक सीमा को उनकी पिछली जिंदगी के बारे में सब कुछ पता है और वह इसका सम्मान करती हैं।

शादी से बहुत खुश हैं ललित कुमार

शादी से बहुत खुश हैं ललित कुमार

ललित ने कहा, सर्जरी से पहले मुझे लगता था की शादी मेरे भाग्य में नहीं है। जब मैं दूसरों की शादी में जाता था तो मुझे इसबात का अहसास होता था। ललित की पत्नी सीमा ने कहा कि, उनके लिए भी यह विश्वास करना मुश्किल था कि उनकी शादी ललित से होने जा रही है। ललित से शादी करने से पहले उन्होंने सबकुछ जानने की कोशिश की और अब सब ठीक हैं, हमारे माता-पिता भी इस रिश्ते से खुश हैं।

यह भी पढ़ें: मुंबई के आजाद मैदान में रैली की भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर को नहीं मिली इजाजत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+