पीओके में भारत के हमले पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने क्या कहा?
नई दिल्ली। मंगलवार सुबह 3.30 बजे भारतीय एयरफोर्स ने एलओसी पार कर पीओके में आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मत के कई ठिकाने ध्वस्त कर दिए। बता दें कि पाकिस्तान आधारित जैश वहीं संगठन है जिसने हाल ही में पुलवामा में सीआरपीएफ पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी। ऐसे में भारतीय वायु सेना ने इसका बदला लेते हुए इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। इसकी खबर आते ही नेताओं राजनेताओं और कई बड़ी हस्तियों की प्रतिक्रयाएं सामने आने लगी हैं। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि- 'हमने हमेशा कहा है कि सेना राष्ट्र की सुरक्षा के लिए जो भी कदम उठाएगी हम एकता के साथ उसका समर्थन करेंगे। वे पाकिस्तान में आतंक के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं मैं उन्हें बधाई देता हूं।'

बता दें कि इसके अलावा जाने माने कवि कुमार विश्वास ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि- 'इसबार #surgicalstrike2 का कोई भी सबूत मांगे तो भारतीय एयरफोर्स से अनुरोध है कि आप जांबाज़ों ने जैसा हज़ार टन का सबूत इमरान खान को दिया है वैसा ही सौ-दो सौ ग्राम का सबूत ऐसे लोगों को भी ज़रूर पहुंचाएं!' विश्वास ने ये बात अपने ट्विटर पर लिखी है। वहीं मोदी सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट किया- 'ये मोदी का हिंदुस्तान है, घर में घुसेगा भी और मारेगा भी, सीमा पर एयरफोर्स ने सुबह हवाई स्ट्राइक की और आतंकी कैंपों को नष्ट कर दिया। एक एक क़तरा ख़ून का हिसाब होगा !ये तो एक शुरुआत है .. ये देश नहीं झुकने दूंगा...'
बता दें कि बीते 14 फरवरी के जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर जैश का आतंकी हमला हुआ था जिसमें कुल 40 जवान शहीद हुए थे। इस घटना के बाद से देश में शोक और गुस्से का माहौल था और हर कोई सरकार से बदले की मांग कर रहा था। ऐसे में मंगलवार सुबह एयरफोर्स के 12 मिराज 2000 जेट्स ने पीओके में घुसकर इस हमले को अंजाम दिया है।
यह भी पढ़ें- अब कोई सबूत मांगे तो इमरान खान जैसा सबूत उन्हें भी दे देना: कुमार विश्वास












Click it and Unblock the Notifications