SC में दोषियों की क्यूरेटिव पिटीशन खारिज, निर्भया की मां बोलीं- मेरे लिए सबसे बड़ा दिन...
नई दिल्ली। निर्भया मामले के चार दोषियों में से दो की क्यूरेटिव पिटीशन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने दोनों दोषियों की याचिका खारिज कर दी। जिसपर निर्भया की मां ने खुशी जताई और कहा, 'ये मेरे लिए बड़ा दिन है। मैं बीते 7 साल से संघर्ष कर रही हूं। लेकिन सबसे बड़ा दिन 22 जनवरी होगा, जब उन्हें (दोषियों) फांसी पर लटकाया जाएगा।' बता दें चारों दोषियों का डेथ वारंट जारी हो गया है और इन्हें 22 जनवरी को सुबह 7 बजे फांसी पर लटकाया जाएगा।
Recommended Video

'निर्भया को न्याय मिल जाएगा'
उन्होंने सुनवाई शुरू होने से पहले कहा था कि उन्हें इस बात की पूरी उम्मीद है कि दोषियों की क्यूरेटिव पिटीशन खारिज हो जाएगी। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में आशा देवी ने कहा था, 'उन्होंने (दोषियों) बस प्रक्रिया को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका (क्यूरेटिव पिटीशन) दायर की है। मुझे पूरी उम्मीद है कि उनकी याचिका आज खारिज हो जाएगी। वो 22 जनवरी को फांसी के फंदे पर लटकाए जाएंगे और निर्भया को न्याय मिल जाएगा।'

दो दोषियों ने दायर की थी याचिका
सुप्रीम कोर्ट के 5 जजों जस्टिस एन. वी. रमाना, अरुण मिश्रा, आरएफ नरीमन, आर बनुमथी और अशोक भूषण की बेंच ने 2 दोषियों विनय शर्मा और मुकेश द्वारा दायर याचिकाओं पर सुनवाई की। ये क्यूरेटिव पिटीशन बीते हफ्ते दोषी विनय शर्मा (26) और मुकेश सिंह (32) ने दायर की थी। हालांकि दो अन्य दोषी पवन गुप्ता (25) और अक्षय कुमार सिंह (31) ने याचिका दायर नहीं की। पहले, विनय ने फांसी से बचने के आखिरी प्रयास में क्यूरेटिव पिटीशन दायर की थी, इसके बाद मुकेश ने भी सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दायर की थी।

'फांसी की सजा पर रोक लगाने की मांग'
विनय शर्मा के वकील एपी सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दायर कर फांसी की सजा पर रोक लगाने की मांग की थी। इस याचिका में विनय की तरफ से कहा गया था कि सुप्रीम कोर्ट को विचार करना चाहिए कि घटना के समय विनय केवल 19 वर्ष का था। युवावस्था और सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि को देखते हुए मामले की गंभीरता कम करने के फैक्टर के तौर पर इसे लिया जाना चाहिए।

22 जनवरी को सुबह 7 बजे फांसी देने का आदेश
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने सभी चारों दोषियों को 22 जनवरी को सुबह 7 बजे फांसी देने का आदेश दिया था। चारों दोषियों को जेल नंबर 3 में फांसी दी जानी है। निर्भया गैंगरेप-मर्डर केस में चारों दोषियों को मौत की सजा सुनाई गई थी। कोर्ट द्वारा डेथ वारंट जारी किए जाने के बाद तिहाड़ जेल में फांसी देने की प्रक्रिया तेज हो चुकी है। रविवार को तिहाड़ जेल में फांसी का डमी ट्रायल भी किया गया।
-
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया












Click it and Unblock the Notifications