Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

प्रोड्यूसर की सेक्सुअल डिमांड के चलते एक्ट्रेस ने छोड़ दी एक्टिंग, लगाए गंभीर आरोप

प्रोड्यूसर की सेक्सुअल डिमांड के चलते एक्ट्रेस ने छोड़ दी एक्टिंग, लगाए गंभीर आरोप

मुंबई। बॉलीवुड में #MeToo को लेकर खूब खलबली मचा दी। बड़े-बड़े नाम सामने आए। जिनकी छवि साफ-सुधरी थी उनपर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे। सिर्फ बॉलीवुड ही नई मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में अब मीटू के मामले सामने आ रहे हैं। मलयालम एक्ट्रेस कानी कुसृति फिल्म मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि फिल्मों के बदले उनसे सेक्सुअल फेवर मांगा गया, जिसकी वजह से उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी।

 एक्ट्रेस पर सेक्सुअल फेवर का दवाब

एक्ट्रेस पर सेक्सुअल फेवर का दवाब

एक्ट्रेस कानी कुसृति ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि फिल्मों में रोल देने के बदले उन्हें फिल्म मेकर्स की सेक्सुअल डिमांड रखी, जिसके चलते उन्हें एक्टिंग छोड़नी पड़ी। इतना ही नहीं मेकर्स ने उनकी मां को उन्हें समाझाने के लिए अप्रोच किया था।

एक्ट्रेस को छोड़नी पड़ी एक्टिंग

एक्ट्रेस को छोड़नी पड़ी एक्टिंग

कानी ने दावा किया है इंडस्ट्री के फिल्म निर्माताओं ने इसके लिए उनकी मां से भी संपर्क किया। वो चाहते हैं कि किसी भी तरह से मैं उनकी मांगों को पूरा करूं। फिल्म मेकर्स ने इसकी लिए हर संभव कोशिश की।उन्होंने हार कर एक्टिंग छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही इसमें बदलाव आएगा। इंडस्ट्री में मीटू जैसी चीजें कम हो पाएगी।

 कौन है कानी कुसृति

कौन है कानी कुसृति

आपको बता दें कि कानी कुसृति ने कॉकटेल और शिखर जैसी फिल्मों में काम किया है, जिसमें उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई। इसके अलावा उन्होंने पिसासू और बर्मा में भी छोटी भूमिकाएं निभाई हैं। उन्हें एक शॉर्ट फिल्म 'मां' से एक्टिंग के क्षेत्र में पहचान मिली। हालांकि कानी पहली एक्ट्रेस नहीं हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में फिल्म निर्माताओं, एक्टर और निर्देशकों पर आरोप लगाए हो। सेक्सुअल फेवर की डिमांड के कई मामले पहले सामने आ चुके हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+