फिल्मी स्टाइल में ATM लूटने चले थे चोर, पड़ गए लेने के देने, देखें मजेदार Video

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एटीएम लूट का एक मजेदार वीडियो काफी वायरल हो रहा है। चोरों द्वारा फिल्मी स्टाइल में लूट का यह वीडियो देख आपकी भी हंसी छूट जाएगी। मामला ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न का है जहां चोर दुकान में लगे एक एटीएम को टूलने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बदमाश चोर पहले अपनी गाड़ी से एटीएम को उखाड़ने की कोशिश करते हैं लेकिन वह इसमे कामयाब नहीं होते।

सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा मामला

सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा मामला

ऑस्ट्रेलिया की ही एक मीडिया कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो को पोस्ट किया है। सोशल मीडिया पर आते ही वीडियो वायरल हो गया और लोगों ने जमकर मजे लिए। जिस समय चोर इस घटना को अंजाम दे रहे थे उसी समय वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा मामला कैद हो गया। वीडियो में देख सकते हैं मेलबर्न में दो चोर बार-बार अपनी गाड़ी से एटीएम को टक्कर मार रहे हैं।

गाड़ी से टक्कर मारकर उखाड़ना चाहते थे एटीएम

गाड़ी से टक्कर मारकर उखाड़ना चाहते थे एटीएम

चोरों को देखने पर लगता है उनकी योजना एटीएम को ही उखाड़ कर अपने साथ ले जाने की थी। पहले वह गाड़ी से उसे टक्कर मार के उखाड़ने की कोशिश करते हैं, इसमें नाकाम होने पर वह एक मजबूत रस्सी एटीएम में बांध कर उसे गाड़ी से खींचने की कोशिश करते हैं। इन सब में उनके कार के पर खच्चे उड़ जाते हैं लेकिन वह अपने मनसूबे में कामयाब नहीं होते। अंत में वह एटीएम को छोड़कर चले जाते हैं।

यूजर्स ने दी करियर बदलने की सलाह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चोर एटीएम से नकदी नहीं लूट पाए लेकिन उन्होंने इस प्रयास में 100,000 डॉलर का नुकसान कर दिया। लूट करने आए बदमाशों ने कोट पहना हुआ था और टोपी से अपनी चेहरा छुपा रखा था। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो लोगों के हंसने का कारण बन रहा है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स मे सलाह दिया कि चोरों को आपना करियर कॉमेडी जगत में आजमाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: विदेश मंत्रालय ने कहा- पता नहीं नित्यानंद किस देश में है, पुलिस बोली- युवती तो त्रिनिदाद में है..

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+