बाइक चोरी कर भाग रहे बदमाशों को गार्ड ने सिखाया सबक, CCTV में कैद हुआ जबरदस्त सीन

नई दिल्ली, 27 सितंबर: राजधानी दिल्ली में बाइक चोरी का घटनाएँ आए दिन सामने आती रहती हैं। एक ऐसी ही घटना दक्षिणी दिल्ली से सामने आई है। दिल्ली के कालकाजी एक्सटेंशन में दो चोर एक डिलीवरी बॉय की बाइक चोरी कर रहे थे। मगर गार्ड की सतर्कता के कारण दोनों चोर पकड़े गए। यह पूरी घटना सोसायटी में लगी एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बाइक में चाभी लगी देख ले उड़े चोर

बाइक में चाभी लगी देख ले उड़े चोर

दिल्ली के कालकाजी एक्सटेंशन की एवरेस्ट अपार्टमेंट में करीब दो बजे एक डिलीवरी बॉय अपनी बाइक छोड़ कर डिलीवरी का सामान पहुंचाने गया था। डिलीवरी बॉय बाइक में चाबी लगी छोड़ गया। इस दौरान सोसाइटी में मौजूद चोरों ने मौका पाकर बाइक स्टार्ट की और ले जाने लगे। तभी डिलीवरी बॉय वहां पहुंच गया। चोरों को बाइक ले जाते देख वह चिल्लाकर पीछे भागने लगा।

गार्ड की फुर्ती ने रोकी चोरों की स्पीड

गार्ड की फुर्ती ने रोकी चोरों की स्पीड

आवाज़ सुनकर गार्ड ने तेजी से गेट लगाने की कोशिश की। जिसके कारण दोनों चोर गेट से टकराकर गिर गए। गिरने के बाद एक चोर को तो लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया। लेकिन दूसरी चोर भागने में कामयाब हो गया। हालांकि उसे पास की कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया गया। वह पार्क में टहल रहे लोगों के साथ घुलने मिलने की कोशिश कर रहा था।

एमसीडी के कर्मचारी बन घुसे थे सोसायटी में

एमसीडी के कर्मचारी बन घुसे थे सोसायटी में

उसका संदिग्ध बर्ताव देख लोग ने पूछताछ शुरू कर दी। जिससे वह घबराकर भागने लगा। इसी के चलते वह भी पकड़ा गया। दो चोर नगर निगम के अधिकारी बनकर दाखिल हुए थे। ये चोर सोसायटी में यह कहकर घुसे थे कि वे नगर निगम के कर्मचारी हैं और भवन निरीक्षण के लिए एमसीडी की ओर से आए हैं। ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

देखें वायरल वीडियो

वायरल हो रहे सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि, सोसायटी के गेट पर गार्ड खड़ा हुआ है। तभी उसे आवजें सुनाई देती है। तो तेजी से गेट बंद करने की कोशिश करता है। एक साइड तो बन कर देता लेकिन दूसरी साइड बंद कर समय बाइक सवार गेट तक पहुंच जाते हैं,तब तक गेट लगभग बंद हो जाता है। जिसके चलते वह तेज टक्कर के चलते गेट में फंस जाते हैं। मौके पर पहुंचे लोग एक चोर को पकड़ लेते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+