पुणे किशोरी छेड़छाड़ मामला: जोमैटो ने जारी किया बयान, डिलीवरी बॉय किया गया अरेस्ट
नई दिल्ली, 20 सितंबर: ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि उसकी अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है। वह पुणे में एक डिलीवरी एजेंट छेड़छाड़ मामले में अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहा है। पुणे में 17 सितंबर को 42 साल के जोमैटो डिलीवरी बॉय ने 19 साल की लड़की को जबरन किस कर दिया। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार कर लिया है।

ज़ोमैटो ने अपने बयान में कहा कि आरोपी हमारा डिलीवरी पार्टनर नहीं है। यह किसी भी व्यक्ति को अपने बेड़े में शामिल करते समय थर्ड पार्टी की पृष्ठभूमि का सत्यापन करता है। हम जांच में सहयोग करने के लिए अधिकारियों के संपर्क में हैं। हम ऐसे कृत्यों के खिलाफ जीरो टॉरलेंस की नीति रखते हैं। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इंजीनियरिंग की छात्रा है और कोंढवा के ही एक कॉलेज में पढ़ती है। 17 सितंबर की रात करीब 9:30 पर उसने जौमेटो से खाना ऑर्डर किया। डिलीवरी बॉय जैसे ही खाना लेकर उसके अपार्टमेंट में पहुंचा, उसने लड़की से पीने के लिए पानी मांगा।
लड़की ने बताया कि जैसे ही वह पानी लेकर आई, वह उससे घरवालों के बारे में पूछने लगा। जब लड़की ने बताया कि वह फ्लैट में अपनी दो दोस्तों के साथ रहती है, जो कि उस समय अपने-अपने घर गई हुई थीं। डिलीवरी बॉय को जैसे ही पता लगा कि लड़की इस समय अकेली है, उसने दोबारा से लड़की से एक और गिलास पानी मांगा।
इसका पता लगते ही डिलीवरी बॉय ने लड़की को गाल पर जबरन किस कर लिया, और जाते-जाते कह गया 'मैं तुम्हारे अंकल जैसा हूं।
लड़की ने बताया कि जाने के बाद भी वो उसे व्हॉट्सएप नंबर पर मैसेज करने लगा। लड़की के मुताबिक, पहले वो शिकायत करने से हिचकिचा रही थी, लेकिन जब वह उसे व्हॉट्सएप पर मैसेज करने लगा, तब उसने कोंढवा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 354 और 354ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान रईस शेख के तौर पर हुई है।












Click it and Unblock the Notifications