बसंत तक बरकरार रहेगा कोहरे का कहर, बढ़ेगी ठंड , 30 फ्लाइट्स लेट, 3 रद्द

नई दिल्ली। गुरुवार को एक बार फिर से कोहरे ने कोहराम मचाया है, बीते दो दिनों से निकल रही धूप से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली थी लेकिन आज एक बार फिर से धुंध ने लोगों की चाल पर ब्रेक लगा दिया, जिसके कारण दिल्ली की कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा है, जबकि 30 फ्लाइट्स और कई ट्रेन अपने निर्धारित वक्त से काफी देर से चल रही हैं। कोहरे का सीधा असर यातायात पर पड़ता है, जिसके कारण आज सड़कों पर भी ट्रैफिक की गति काफी स्लो देखी गई है।गाड़ियों और विमानों के लेट होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उत्तर भारत में कोहरे का कहर जारी, 30 फ्लाइट्स लेट, 3 रद्द

मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में हुई बर्फबारी से बर्फीली हवाओं का रुख उत्तर भारत की ओर हो गया है। अभी कई दिन और यही स्थिति बनी रहेगी इसलिए लोगों को सर्दी के प्रति सजग रहने की जरूरत है क्योंकि अभी चार से पांच दिन कोहरे के साथ ठंड में भी इजाफा होगा। राजधानी दिल्ली में कोहरे के चलते हाइवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। सुबह 8 बजे तक घना कोहरा छाया हुआ है ।

बच्चे और ऑफिस जाने वाले लोग परेशान

कोहरे के बीच स्कूल जाने वाले बच्चों को एक बार फिर से परेशानी का सामना करना पड़ा। कही अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जाते हुए दिखाई दिए तो कही स्कूली वाहनों और रिक्शाओं में सवार बच्चों को शीतलहर और कोहरे के बीच ठिठुरते हुए स्कूल जाता देखा गया कुछ ऐसा ही हाल ऑफिस जाने वालों का भी है। फिलहाल विभाग ने सबको सर्दी से सचेत रहने की सलाह दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+