जारी है कोहरे का कोहराम, 37 ट्रेनें लेट, 7 के समय में बदलाव, 18 रद्द, ठंड से राहत नहीं

नई दिल्ली। आज सुबह से ही राजधानी दिल्ली में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने के आसार हैं। धुंध की वजह से लोगों को यातायात में खासी परेशानियों का सामना कर पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। हवा में आर्द्रता का अधिकतम स्तर 100 फीसदी रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री के करीब रहा था। कोहरे के ही कारण आज दिल्ली से चलने वाली 37 ट्रेनें लेट हैं तो 7 के समय में बदलाव किया गया है जबकि 18 रद्द कर दी गई हैं।

जारी है कोहरे का कोहराम, 37 ट्रेनें लेट, 7 के समय में बदलाव, 18 रद्द, ठंड से राहत नहीं

यही हाल यूपी और बिहार का भी है, जिससे राजधानी, संपूर्णक्रांति, श्रमजीवी व मगध एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक नार्थ-ईस्टर्न हवा चलने से उत्तरी भारत के कई जिलों में अगले दो दिनों तक कोल्ड डे व ठंड से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अभी कई दिन और यही स्थिति बनी रहेगी इसलिए लोगों को सर्दी के प्रति सजग रहने की जरूरत है क्योंकि अभी दो दिन और कोहरे के साथ ठंड में भी इजाफा होगा।

कोहरे का सीधा असर यातायात पर

कोहरे का सीधा असर यातायात पर पड़ता है, जिसके कारण आज सड़कों पर भी ट्रैफिक की गति काफी स्लो देखी गई है, फिलहाल विभाग ने सबको सर्दी से सचेत रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के वाराणसी, कानपुर, लखनऊ, आगरा और मेरठ में दिन के तापमान में परिवर्तन होगा। कोहरे के कारण सबसे ज्यादा परेशानी ऑफिस जाने वाले लोगों को और स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+