पीटी उषा, संगीत उस्ताद इलैयाराजा समेत ये चार हस्तियां जाएंगी राज्‍यसभा, पीएम ने दी बधाई

पीटी उषा, संगीत उस्ताद इलैयाराजा समेत ये चार हस्तियां जाएंगे राज्‍यसभा, पीएम ने दी बधाई

नई दिल्ली, 06 जुलाई: भारत का नाम विश्‍वपटल पर रोशन करने वाली मशहूर एथलीट पीटी उषा को राज्‍यसभा के लिए मनोनीत किया गया है। पीटी उषा के अलावा संगीत उस्ताद इलैयाराजा, वीरेंद्र हेगड़े और वी विजयेंद्र प्रसाद को राज्‍यसभा के लिए मनोनीत किया गया है। राज्यसभा में मनोनीत श्रेणी में रिक्तियां थीं। इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देते हुए बधाई दी है।

pm

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा पीटी उषा हर भारतीय के लिए एक प्रेरणा हैं। खेलों में उनकी उपलब्धियों के लिए जाना जाता है लेकिन पिछले कई वर्षों में उभरते एथलीटों का मार्गदर्शन करने के लिए उनका काम भी उतना ही सराहनीय है। उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत होने पर बधाई। उन्‍होंने आगे लिखा परोपकारी और धर्मस्थल मंदिर के प्रशासक वीरेंद्र हेगड़े और प्रसिद्ध पटकथा लेखक वी विजयेंद्र प्रसाद को भी संसद के उच्च सदन राज्‍य सभा के लिए मनोनीत किया गया।

पीएम मोदी ने ट्वीट में अपने बधाई संदेशों के साथ उषा और इलैयाराजा के साथ अपनी फोटोज भी शेयर की।

पीएम मोदी ने संगीतकार के लिए लिखा "इलैयाराजा जी की रचनात्मक प्रतिभा ने पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों को मंत्रमुग्ध किया है। उनकी रचनाएं कई भावनाओं को खूबसूरती से दर्शाती हैं। उनकी जीवन यात्रा भी उतनी ही प्रेरक है- वह एक विनम्र पृष्ठभूमि से उठे और बहुत कुछ हासिल किया। खुशी है कि उन्हें राज्य के लिए मनोनीत किया गया है। "मां काली का अपमान करने वाली TMC सांसद महुआ मोइत्रा को तुरंत अरेस्‍ट किया जाए" भाजपा ने की मांग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+