भारतीय नस्ल की ये गाय रोजाना 80 लीटर देती है दूध, 4 लोगों को मिलकर पड़ता है दुहना

नई दिल्ली। भारत में दुग्ध व्यव्साय लाखों लोगों को रोजगार देता है। दुग्ध व्यवसाय में ऐसे पशुओं की मांग ज्यादा रहती हैं जो ज्यादा दूध देती हैं। ज्यादातर दुग्ध व्यवसायी गाय को दुधारु पशु के रुप में पालना पसंद करते हैं क्योंकि गाय की कई नस्ले रोजना 50 लीटर या उससे भी ज्यादा दूध देती हैं। इसके अलावा गाय का दूध काफी पौष्टिक भी होता है जिसकी वजह से बाजार में इसकी हमेशा मांग भी रहती है। क्या आप जानते हैं भारत में ऐसी भी गाये हैं जो रोजाना 80 लीटर तक दूध देती हैं? आइए जानते हैं भारत में सबसे ज्यादा दूध देने वाली गायों के बारे में ...

गुजरात की गिर गाय

गुजरात की गिर गाय

गीर गाय को भारत की सबसे ज्यादा दुधारू गाय माना जाता है। यह गाय एक दिन में 50 से 80 लीटर तक दूध देती है। इस गाय के थन इतने बड़े होते हैं इसे एक साथ चार लोग मिलकर दुहते हैं। यह गाय गुजरात के गीर जंगलों में पाई जाती है जिसकी वजह से इनका नाम गीर गाय पड़ गया। भारत के अलावा इस गाय की विदेशों में भी काफी मांग है। इजराइल और ब्राजील में भी मुख्य रुप से इन्हीं गायों का पाला जाता है।

साहिवाल गाय

साहिवाल गाय

यह गाय मुख्य रुप से हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में पाई जाती है। यह गाय सालाना 2000 से 3000 लीटर तक दूध देती हैं जिसकी वजह से ये दुग्ध व्यवासायी इन्हें काफी पसंद करते हैं। यह गाय एक मार मां बनने पर करीब 10 महीने तक दूध देती है।

लाल सिंधी गाय

लाल सिंधी गाय

लाल सिंधी गाय भारत में अधिक दुग्ध उत्पादन के लिए जानी जाती है। यह गाय पहले सिर्फ सिंध इलाके में पाई जाती थीं। लाल रंग होने के कारण इनका नाम लाल सिंधी गाय पड़ गया। लेकिन अब यह गाय पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और ओडिशा में भी पायी जाती हैं। साहिवाल गायों की तरह लाल सिंधी गाय भी सालाना 2000 से 3000 लीटर तक दूध देती हैं।

राठी गाय

राठी गाय

राठी गाय राजस्थान के गंगानगर, बीकानेर और जैसलमेर इलाकों में पाई जाती हैं। आजकल गुजरात में भी इन गायों का पाला जाने लगा है। राठी गाय की नस्ल ज्यादा दूध देने के लिए प्रसिद्ध है। यह गाय प्रतिदन 6 -8 लीटर दूध देती है। कहीं-कहीं इसे रोजाना 15 लीटर तक दूध देते हुए देखा गया है। वयस्क राठी गाय का वजन लगभग 280 - 300 किलोग्राम होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+