तो ये हैं इन चुनावों के वे पांच रिकॉर्ड्स जो वोटर्स ने बनाए!
नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों के साथ ही तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है। पश्चिम बंगाल की सत्ता फिर से ममता बनर्जी के हाथ में है तो वहीं असम में पहली बार कमल खिला है।
एक नजर डालिए इन चुनावों बने पांच ऐसे ही रिकॉर्ड्स पर..

असम में पहली बार खिला कमल
इन चुनावों में पहली बार बीजेपी ने विशाल जीत हासिल की और इतिहास में पहली बार नॉर्थ ईस्ट के किसी राज्य पर उसका कब्जा हुआ।

पश्चिम बंगाल में फिर दीदी
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को दोबारा सीएम बनाकर इतिहास रच दिया है। लगातार दूसरी बार सीएम बनने वाली ममता बनर्जी पहली गैर वामपंथी मुख्यमंत्री बन गई हैं।

तमिलनाडु में दोबारा अम्मा
1989 के विधानसभा चुनाव के बाद से ऐसा चल रहा था कि एक बार डीएमके की सरकार होती, फिर एआईएडीएमके की। पहली बार ऐसा हुआ है जब जनता ने दोबारा एआईएडीएमके को चुना है।

केरल में 9वीं बार फिर वही ट्रेंड
केरल में आठ बार से ऐसा हो रहा था कि एक बार लेफ्ट, अगली बार कांग्रेस, फिर लेफ्ट और फिर कांग्रेस की सरकार आती। नौवीं बार फिर से ऐसा ही करके जनता ने इतिहास रच दिया है।

केरल में भी बीजेपी को मिल गई एक सीट
वोटर्स की वजह से केरल में भी बीजेपी का खाता खोला है। त्रिवेंद्रम के पास नेमोम जीतकर बीजेपी ने राज्य में पहली बार कोई सीट हासिल की है।












Click it and Unblock the Notifications