Lakshadweep: किसी ''जन्नत'' से कम नहीं हैं लक्षद्वीप के ये 5 आईलैंड, खूबसूरती देख हो जाएंगे दीवानें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद यह खूबसूरत आईलैंड दुनिया भर में चर्चे का विषय बना हुआ है। लेकिन उनकी यात्रा ने भारत और मालद्वीव के बीच एक विवाद खड़ा कर दिया। जिसका असर अब मालद्वीप के टूरिज्म पर देखने को मिल रहा है।
पीएम मोदी के अलावा कई सेलिब्रेटीज ने लक्षद्वीप ने तस्वीरें शेयर करके इस मामले में सरकार का समर्थन किया है। लक्षद्वीप की आकर्षित तस्वीरें सामने आने के बाद ज्यादातर लोग अब मालदीव की टिकट कैंसिल कर लक्षद्वीप जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऑल इंडिया टूर एंड ट्रेवल ऑपरेटर एसोसिएशन के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों लक्षद्वीप के लिए 7 हजार बुकिंग हुई हैं।

अगर आप भी अब लक्षद्वीप जाने का प्लान कर रहे हैं तो। हम आपको लक्षद्वीप के अलावा उसके आसपास मौजूद पांच और ऐसे ही आईलैंड के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनकी खूबसूरती आपको दीवना बना देगी।
मिनिकॉय द्वीप
मिनिकॉय द्वीप लक्ष्द्वीप का दक्षिणी-सबसे बड़ा द्वीप है। मालदीव के उत्तरी-सबसे द्वीप से लगभग 130 किमी दूर है। इसकी लम्बाई 10 किमी और अधिकत्तम चौड़ाई 6 किमी है। मिनिकॉय की सबसे नज़दीकी भूमि मालदीव का थुराकुनू द्वीप है। मिनिकॉय में कुल 11 गांव हैं।

कदमत द्वीप
कदमत द्वीप, जिसे इलायची द्वीप के नाम से भी जाना जाता है। कदमत द्वीप लंबा और संकरा है। यह सबसे चौड़े बिंदु पर केवल 0.57 किमी चौड़ा है और इसकी अधिकतम लंबाई 11 किमी है। यहां पर स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग और नौकायन जैसे कई एडबेंचर्स एक्टिविटी कर सकते हैं। कदमत द्वीप घूमने और घूमने के लिए सर्दियों का मौसम बहुत अच्छा होता है। अक्टूबर से मई के बीच आप मौसम और जगह का भरपूर आनंद ले सकते हैं।
कवरत्ती द्वीप
कवरत्ती लक्षद्वीप की राजधानी है। कवरत्ती द्वीप केरल राज्य के तट के 360 किमी पर स्थित है। द्वीप की अधिकतम लंबाई 5.8 किमी और चौड़ाई 1.6 किमी है। अगर आप यहां घूमने की योजना बना रहे हैं, तो कवरत्ती द्वीप की यात्रा के लिए अगस्त और मार्च के बीच के महीनों को सबसे अच्छा समय माना जाता है। समुद्र से घिरा होने के कारण, मौसम पूरे साल सामान्य रहता है। यहां आकर आप पानी से जुड़ी कई स्पोर्ट एक्टिविटी की आनंद ले सकते हैं। यहां के सफेद रेत की बीच आपकी शाम को और भी शानदार बना सकते हैं।

कलपेनी द्वीप
लक्षद्वीप के सबसे सुंदर द्वीपों में से एक कलपेनी द्वीप कोएफ़ैनी के नाम से भी जाना जाने वाला। कलपेनी द्वीप समूह तीन द्वीपों का एक समूह है और लक्षद्वीप के सबसे सुरम्य क्षेत्रों में से एक है। चेरियम, पिट्टी और तिलक्कम ऐसे द्वीप हैं जो मिलकर कलपेनी द्वीप बनाते हैं। कलपेनी का क्षेत्रफल 2.482 वर्ग किलोमीटर है। सुनहरे रेतीले समुद्र तट, अरब सागर का क्रिस्टल क्लियर पानी पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहां की बर्ड सेंचुरी भी एक देखने लायक आकर्षक है।
थिन्नकारा द्वीप
थिन्नकारा द्वीप बंगाराम द्वीप के ठीक विपरीत दिशा में स्थित है। इस द्वीप पर सबसे कम पर्यटक आते हैं। अगर आपको एकदम शांति पसंद है। तो ये द्वीप आपके लिए एकदम ठीक है। यहांपर भी आपको कई तरह की स्पोर्ट एक्टिविट मिल जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications