पालघर घटना पर बोले CM उद्धव- ये सांप्रदायिक मामला नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
मुंबई: पालघर मॉब लिंचिंग मामले में राजनीति होता देखा अब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे एक्शन में आ गए हैं। इस मामले में अब तक दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं एडीजी सीआईडी को मामले की जांच सौंपी गई है, वो जल्द ही मामले की विस्तृत रिपोर्ट महाराष्ट्र सरकार को देंगे। वहीं सीएम उद्धव ने लोगों से इस मामले को लेकर अफवाह नहीं फैलाने की अपील की है।
Recommended Video

पालघर मॉब लिंचिंग की घटना के बाद जारी एक वीडियो संदेश में सीएम उद्धव ठाकरे ने बताया कि उन्होंने इस मामले में गृहमंत्री अमित शाह से बात की है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वहां मौजूद दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए ADG CID क्राइम अतुलचंद्र कुलकर्णी को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अब तक 100 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है, जिसमें पांच मुख्य आरोपी भी शामिल हैं। वहीं सीएम उद्धव ने साफ किया कि ये घटना धर्म से जुड़ी नहीं है, ऐसे में अफवाह फैलाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: कैसे फैला कोरोना, जांच के लिए अपनी टीम चीन भेजना चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप
क्या है पूरा मामला?
दरअसल महाराष्ट्र के पालघर में गुरुवार को ग्रामीणों ने तीन लोगों को चोर समझकर पीट-पीटकर मार डाला। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय सुशीलगिरी महाराज, 70 वर्षीय चिकणे महाराज कल्पवृक्षगिरी और 30 वर्षीय निलेश तेलगड़े के रूप में हुई है, निलेश साधुओं का ड्राइवर था। ये तीनों लोग मुंबई से सूरत किसी की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे थे। पालघर जिले के एक गांव में 100 से ज्यादा लोगों की भीड़ इन पर टूट पड़ी। ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी पर भी हमला किया था, बताया गया है कि इस पूरे इलाके में कुछ दिनों से बच्चा चोर गिरोह की अफवाह फैली हुई थी। बस लोगों ने इन्हें इसी गिरोह से संबंधित समझा और बिना सोचे समझे हमला करना शुरु कर दिया और तीनों को पीट-पीटकर मार डाला।












Click it and Unblock the Notifications