तीन वैक्सीन पर अमेरिकी और भारतीय कंपनियां कर रही है काम: तरनजीत सिंह संधू
नई दिल्ली। कोरोना वायरस (COVID-19) महामारी की रोकथाम के लिए भारतीय और अमेरिकी कंपनियां एक साथ काम कर रही है। अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि कम से कम तीन वैक्सीन हैं जिन पर कंपनियां काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हम आपूर्ति श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इस विशेष संकट ने निश्चित रूप से अमेरिका को दिखाया है कि भारत काफी विश्वसनीय भागीदार है।

सैन फ्रांसिस्को से रवाना होगे भारतीय
अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि, सैन फ्रांसिस्को से पहली उड़ान थोड़ी देर में रवाना होगी और फिर हम 4 अलग-अलग हब से 7 उड़ानें भेजने जा रहे हैं। ये सभी एयर इंडिया के हब हैं, और ये उड़ानें भारत के विभिन्न शहरों में जा रही हैं। इससे पहले उन्होंने बताया कि सप्ताह में 25,000 लोगों ने पंजीकरण कराया है। इन 25,000 लोगों के लिए उड़ाने सुनिश्वित कर ली गई हैं। प्रथम चरण में सात उड़ानें टेक-ऑफ करेंगी।
अमेरिका-इजरायल समेत अन्य देशों के साथ काम कर रहा है भारत
अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि इस महामारी से निपटने के क्रम में अमेरिका व इजरायल समेत अन्य देशों के साथ भारत खड़ा है। अमेरिकी यहूदी आयोग से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारत सरकार अपने मित्रों से संपर्क में है और मदद के लिए तैयार है। साथ ही संधू ने बताया कि अमेरिका व भारत के बीच बहुपक्षीय मामलों में संबंध है ओर दोनों देश वैश्विक रणनीतिक साझेदार भी हैं।
जानवरों पर किया जाएगा इसका ट्रायल
आईसीएमआर की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना वायरस की वैक्सीन तैयार करने के लिए पुणे के लैब से वायरस स्ट्रेन को भारत बायोटेक को भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक अगर वैक्सीन तैयार हो जाती है तो सबसे पहले जानवरों पर इसका ट्रायल किया जाएगा। जानवरों पर ट्रायल सफल होने के बाद इंसानों पर इसका ट्रायल किया जाएगा। कोरोना की वैक्सीन विकसित करने के लिए नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) पुणे में अलग किए गए वायरस स्ट्रेन का इस्तेमाल किया जाएगा। आईसीएमआर की ओर जारी बयान में बताया गया है कि एनआईवी में अलग किए गए वायरस स्ट्रेन को सफलतापूर्वक बीबीआईएल के लिए भेज दिया गया है। अब वैक्सीन तैयार करने पर काम किया जाएगा।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications