तमिलनाडु का सीएम रहने के दौरान तीन मुख्यमंत्रियों का हो चुका है निधन
तमिलनाडु का मुख्यमंत्री रहते हुए दुनिया को छोड़ने वाली जयललिता तीसरी मुख्यमंत्री हैं, उनसे पहले दो और मुख्यमंत्रियों ने बतौर सीएम रहते दुनिया
चेन्नई। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के तमाम नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। बतौर मुख्यमंत्री रहते हुए जयललिता का निधन 5 दिसंबर को देर रात 11 बजकर 30 मिनट पर हुआ था।

बतौर मुख्यमंत्री रहते हुए जयललिता से पहले तमिलनाडु के दो और मुख्यमंत्रियों को निधन हुआ था। 1967 में सीएन अन्नादुरई जोकि उस वक्त तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थे उनका भी निधन हो गया था।
अन्ना का निधन 1969 में हुआ था निधन
सीएन अन्नादुरई को लोग प्यार से अन्ना यानि बड़ा भाई बुलाते थे। वह 1967 से 1969 तक तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थे। वह द्रविड़ पार्टी के पहले नेता थे जोकि प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। अन्ना का निधन 3 फरवरी को 1969 में हुआ था। जिस वक्त उनका निधन हुआ था वह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थे।
एमजीआर का निधन 1987 में हुआ था
सीएन अन्नादुरई के बाद एमजीआर यानि मरुदुर गोपालन रामचंद्रन थे, एमजीआर का निधन का 24 दिसंबर 1987 को हुआ था। एमजीआर तीन बार मुख्यमंत्री रहे। जिस वक्त उनका निधन हुआ था वह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थे। एमजीआर राजनीति में आने से पहले फिल्मों में अभिनेता थे।












Click it and Unblock the Notifications