केआरके घर में घुसे चोर, लॉकर तोड़कर उड़ाई नगदी, सोशल मीडिया पर साझा की CCTV तस्वीर

नई दिल्ली, 02 जून। अक्सर विवादित टिप्पणी और फिल्म रिव्यू को लेकर चर्चा में रहने वाले कमाल आर खान यानि केआरके के घर से रविवार रात को चोर तिजोरी से नगदी उड़ा ले गए। कमाल आर खान ने इस बात की जानकारी ट्वीट करके दी है। केआरके ने ट्वीट करके सीसीटीवी फुटेज को भी साझा किया है जिसमे देखा जा सकता है कि चोर 30 मई की फुटेज में नजर आ रहा है, साथ ही कमरे में रखी हुई तिजोरी टूटी हुई है। केआरके ने चोरी की इस घटना की जानकारी पुलिस को भी दी है और जल्द से जल्द चोर के पकड़े जाने की उम्मीद जताई है।

Recommended Video

    KRK के घर में घुसकर चोरों ने की चोरी, एक्टर ने शेयर किया CCTV | वनइंडिया हिंदी
    घर में घुसकर चोरी

    घर में घुसकर चोरी

    केआरके ने ट्वीट करके लिखा, मेरे घर की खिड़की को तोड़कर चोर मेरे घर में घुसा, उसके बाद उसने मेरे सेफ को तोड़ा और कैश लेकर भाग गया। मुझे उम्मीद है कि मुंबई पुलिस जल्द ही उसे पकड़ेगी। एक और ट्वीट करके केआरके ने लिखा, शायद गुंडे ने यह मुझे डराने के लिए किया होगा, लेकिन मैं किसी भी कीमत पर डरने वाला नहीं हूं। उन्हें हर रोज मेरे घर में चोरी करने दीजिए। बता दें कि केआरके पिछले कुछ दिन से इसलिए चर्चा में हैं क्योंकि उन्होंने सलमान खान की फिल्म राथे, योर मोस्ट वांटेड भाई का रिव्यू किया था और रिव्यू के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद सलमान खान की लीगल टीम में केआरके को नोटिस भेजा है।

    केकेआर ने लगाए थे सलमान पर आरोप

    केकेआर ने लगाए थे सलमान पर आरोप

    सलमान खान की लीगल टीम की ओर से जो मानहानि का नोटिस भेजा गया है उसमे कहा गया है कि यह सूट इसलिए फाइल किया जा रहा है कि प्रतिवादी अपमानजनक कंटेंट और अपमानजनकर आरोप लगा रहा है। प्रतिवादी ने सलमान खान पर भ्रष्ट होने का आरोप लगाया है और कहा कि उनका ब्रांड बीइंग ह्यूमन फर्जीवाड़े, मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल है। प्रतिवादी ने मनगढ़ंत आरोप लगाया है कि सलमान खान और सलमान खान फिल्म्स डकैत हैं। प्रतिवादी सलमान खान की छवि को धूमिक करने के लिए पिछले कई महीनों से लगातार मनगढ़ंत आरोप लगा रहा है, साफ ही कि सुर्खियां बटोरने के लिए वह ऐसा कर रहे हैं।

    सलमान ने भेजा मानहानि का नोटिस

    सलमान ने भेजा मानहानि का नोटिस

    वहीं सलमान खान की ओर से इस कार्रवाई के बात केआरके ने आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ इसलिए यह किया गया क्योंकि उन्होंने राधे फिल्म की समीक्षा की थी। वहीं गायक मीका सिंह ने सलमान खान का समर्थन करते हुए कहा कि सलमान भाई ने सही किया है। मीका सिंह के बयान पर केआरके ने कहा कि वह नाक से गाने वाले सिंगर हैं। बहरहाल केआरके ने अपने ट्विटर पर अपने अकाउंट को लॉक कर दियाहै। अब सिर्फ वही लोग केआरके के ट्विटर हैंडल को देख सकते हैं जो उन्हें फॉलो करते हैं।

    नहीं करूंगा सलमान की फिल्म का रिव्यू

    नहीं करूंगा सलमान की फिल्म का रिव्यू

    सलमान खान की ओर से कानूनी कार्रवाई के बाद केआरके बोल बदल गए और उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यह कह चुका हूं कि अगर कोई प्रोड्यूसर और एक्टर चाहता है कि मैं उसकी फिल्म की समीक्षा ना करूं तो मैं नही करता हूं। मैंने राधे फिल्म की समीक्षा की और सलमान खान ने मुझे मानहानि का नोटिस भेज दिया, इससे साफ है कि मेरी समीक्षा का उनपर असर हुआ है,लिहाजा अब मैं उनकी फिल्म की समीक्षा नहीं करूंगा। अगर सलमान ने पहले कहा होता तो मैं उनकी फिल्म का रिव्यू नहीं करता।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+