ठाकरे परिवार को मिला पहला विधायक, वर्ली से जीते युवराज आदित्य

नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे शिवसेना के लिए ऐतिहासिक रहे। ये जीत ठाकरे परिवार के लिए खास इसलिए है, क्योंकि इस महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ठाकरे परिवार को पहला विधायक मिला। शिवसेना के मुखिया ठाकरे परिवार ने पहली बार किसी को इस बार चुनाव में उताया और आदित्य ठाकरे ने इस फैसले को सही साबित करते हुए ऐतिहासिक जीत हासिल की। ठाकरे परिवार का पहला सदस्‍य जो विधायक बना वो आदित्य ठाकरे ही हैं। आदित्य ठाकरे ने वर्ली सीट से जीत हासिल की। हालांकि मुंबई की इस सीट को शिवसेना का गढ़ माना जाता है और सुरक्षित सीट माना जाता है। शिवसेना और उद्धव ठाकरे ने आदित्य ठाकरे के लिए इस सीट को चुना

 शिवसेना को मिला पहला विधायक

शिवसेना को मिला पहला विधायक

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के साथ ही शिवसेना ने सहयोगी बीजेपी को आंख दिखाना शुरू कर दिया है। शिवसेना सरकार बनाने का फॉर्मुला 50-50 पर तय करने के मूड में दिख रही है। वहीं ठाकरे परिवार के पहले विधायक आदित्य ठाकरे की जीत से ठाकरे परिवार को पहला विधायक मिला है। वर्ली से आदित्य ठाकरे ने जीत हासिल की।

बिना चुनाव लड़े शिवसेना का दबदबा

बिना चुनाव लड़े शिवसेना का दबदबा

महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना का दबदबा रहा है। ठाकरे परिवार बिना चुनाव लड़े ही 4 दशक से महाराष्ट्र की राजनीति को प्रभावित करता आ रहा है। शिवसेना प्रमुख रहे बाल ठाकरे भी कभी विधायक या सांसद नहीं बने। शिवसेना सत्ता में आई तब भी उन्होंने मुख्यमंत्री का पद नहीं लिया। भले ही ठाकरे परिवार चुनाव और सत्ता से दूर रही हो, लेकिन महाराष्ट्र की राजनीति में उनका दबदबा हमेशा से रहा है। इस बार विधानसभा चुनाव में शिवसेना में 60 साल पुरानी परंपरा तोड़ते हुए आदित्य ठाकरे को चुनावी मैदान में उतारा। 29 साल के आदित्य ठाकरे ने ठाकरे परिवार को पहला विधायक दिया।

 शिवसेना की मुख्यमंत्री पद की दावेदारी

शिवसेना की मुख्यमंत्री पद की दावेदारी

आदित्य ठाकरे की जीत के साथ ही शिवसेना के पास महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद के दावेदारी का प्रबल दावेदार मिल गया है। विधानसभा चुनाव शुरू होने के पहले से ही शिवसेना आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में पेश कर रही है। ऐसे में चुनावी नतीजे सामने आने के बाद शिवसेना की ये मांग तेज हो गई है। शिवसेना के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भी साफ किया कि सरकार गठन के लिए 50-50 फॉर्मूला तय रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रदर्शन ठीक रहा। । वहीं सरकार बनाने की बात पर उन्होंने कहा कि बीजेपी और शिवसेना का गठबंधन बरकार है और आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन में 50-50 पर सरकार बनाएगी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+