कर्नाटक में सत्ता के लिए हो रही है डर्टी पॉलिटिक्स: शिवसेना

नई दिल्ली। कर्नाटक में सरकार बनाने को लेकर कांग्रेस जेडीएस और बीजेपी अप नी पूरी जोड़ लगा रही है। पार्टियों के बीच सरकार बनाने के लिए जद्दोजहद जारी है। इस बीत शिवसेना ने बीजेपी पर निशाना साधा है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि बीजेपी पर कर्नाटक में गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया है।

 The way power is being misused to put pressure on MLAs all this has become a face of our democracy globally: Sanjay Raut

संजय राउत ने कहा कि बीजेपी सत्ता के लिए डर्टी पॉलिटिक्स कर रही है। राउत ने कहा कि बीजेपी के पास 104 सीटें हैं, कांग्रेस-जेडीएस के सरकार बनाने के लिए बहुमत हैं, लेकिन फिर में बीजेपी राज्य में राजनीति गंदी कर रही है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में जिस तरीके से विधायकों पर दवाब बनाकर, ईडी, आईटी और दूसरे एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है वो सत्ता का दुरुपयोग है।

राउत ने कहा कि जेडीएस के विधायकों को खरीदने के लिए जो 100 करोड़ रुपए के ऑफर देने का आरोप लगा है उसकी वजह से लोकतंत्र की छवि खराब हुई है। आपको बता दें कि जेडीएस नेता एच डी कुमारस्वामी ने बुधवार को आरोप लगाया कि बीजेपी उनकी पार्टी के विधायकों की खरीदने के लिये 100 करोड़ का ऑफर दे रही है, हालांकि बीजेपी ने इससे इंकार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+