जज लोया पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कांग्रेस ने कहा- एक जज की मौत पर भी BJP सस्ती राजनीति पर उतारू हो गई है
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से जस्टिस लोया पर दिए गए फैसले ने कई सारे सवालों को बिना जवाब के छोड़ दिया है। आज कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सूरजेवाला ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि यह दिन दुखद है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के साथ-साथ ड़ित के नाम को सही तरीके से रिकॉर्ड करने में भी में विसंगतियां थी। दो अन्य न्यायाधीशों ने भी जज लोया पर दबाव के बारे में बताया और उनकी मौत रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हुई।

सूरजेवाला ने कहा कि न्यायाधीश लोया के परिवार ने मीडिया को बताया था कि उस पर दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि न्यायाधीश लोया का मामला उन प्रमुख कारणों में से एक था जब चार न्यायाधीशों को हस्तक्षेप करना पड़ा और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कांग्रेस ने कहा कि जिन संदिग्ध हालात में जज लोया की मृत्यु हुई, ये पूरे देश के उन व्यक्तियों के लिये चिंता का विषय है जिन्हें न्याय व्यवस्था में विश्वास है। उन्होंने कहा कि बीजेपी इस फैसले का इस्तेमाल अपनी पीठ थपथपाने के लिए कर रही है। ये गलत है।
सूरजेवाला ने कहा कि जज लोया का बंबई से नागपुर जाने का कोई सबूत उपलब्ध नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि ये कैसे हो सकता है कि 3 जज 2 बिस्तरों वाले एक कमरे में सो रहे हों जबकि गेस्ट हाउस के बाकी कमरे खाली पड़े हों। सूरजेवाला ने कहा कि- जज लोया के परिवार वालों ने कहा कि उनके कपड़े खून से सने हुए थे। सूरजेवाला ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जज लोया का नाम गलत तरीके से लिखा गया। जज लोया के दो सहयोगियों की मौत भी संदेहास्पद हालात में हो गयी।
उन्होने कहा कि दुःखदायी है कि भारतीय जनता पार्टी एक जज की मौत पर भी सस्ती राजनीति पर उतारू हो गई है। उन्होंने कहा कि देश के लोग सीधा जवाब चाहते हैं, किसी भी मौत का नतीजा जानने के लिये उसकी तहकीकात की आवश्यकता है। सूरजेवाला ने सवाल किया कि क्या दो या तीन जजों का पुलिस या प्रशासनिक अधिकारियों के सामने दिए गए बयान का कोई एविडेंसरी महत्व है?












Click it and Unblock the Notifications