प्रियंका गांधी के लखनऊ में हुए रोड शो की ‘फ़र्ज़ी फ़ोटो’ का सच

कांग्रेस पार्टी की रैली की एक पुरानी फ़ोटो सोशल मीडिया पर लखनऊ में सोमवार को हुए राहुल और प्रियंका गांधी के रोड शो का बताकर शेयर की जा रही है.

इस तस्वीर में भारी भीड़ दिखाई देती है और भीड़ में कुछ लोगों ने कांग्रेस के झंडे थाम रखे हैं.

कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी यह पुरानी तस्वीर सोमवार को हुए रोड शो के दौरान ट्वीट की थी जिसे बाद में उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से हटा दिया.

सोमवार शाम को अपनी ग़लती सुधारते हुए प्रियंका चतुर्वेदी ने लखनऊ रोड शो की कुछ अन्य तस्वीरें ट्वीट कीं.

https://twitter.com/priyankac19/status/1094939643391426560

इसके बाद कांग्रेस से जुड़े कई आधिकारिक सोशल मीडिया पन्नों से यह तस्वीर हटा दी गई.

लेकिन भारतीय यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष केशव चंद यादव और उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट पर ये तस्वीर अभी भी देखी जा सकती है.

https://twitter.com/keshavyadaviyc/status/1094887687515922432

सोमवार को लखनऊ में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ उनके औपचारिक रूप से राजनीति में आने के बाद पहला रोड शो किया था.

इस रोड शो में कांग्रेस के कई बड़े नेता और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की रणनीति देख रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल हुए थे.

लखनऊ में बीबीसी के सहयोगी समीरात्मज मिश्र के अनुसार लखनऊ एयरपोर्ट से कांग्रेस मुख्यालय तक की 15 किलोमीटर की दूरी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने जोशीले कार्यकर्ताओं और उनके नारों के बीच क़रीब 5 घंटे में पूरी की थी.

कांग्रेस
Getty Images
कांग्रेस

पुरानी फ़ोटो की हक़ीक़त

जिस पुरानी वायरल तस्वीर को कांग्रेस समर्थक 'पार्टी की लोकप्रियता' दिखाने के लिए शेयर कर रहे हैं और बीजेपी समर्थक 'कांग्रेस नेताओं की ग़लती ' बताने के लिए, वो तस्वीर 5 दिसंबर 2018 की है.

इस तस्वीर को पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने ट्वीट किया था और लिखा था, "अपने गृह राज्य तेलंगाना में चुनाव प्रचार के लिए आना हमेशा ही ख़ास होता है. लोगों का उत्साह ज़बर्दस्त है."

https://twitter.com/azharflicks/status/1070258918020931584

कांग्रेस नेता अज़हरुद्दीन तेलंगाना की मेडक लोकसभा सीट में पड़ने वाले गजवेल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप रेड्डी के प्रचार के लिए पहुँचे थे.

गजवेल विधानसभा क्षेत्र तेलंगाना के पहले मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की सीट है और इस सीट पर केसीआर को हराने के लिए 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पूरा ज़ोर लगा दिया था.

लेकिन फ़ेसबुक पर 'टीम राहुल गांधी' और 'कांग्रेस लाओ, देश बचाओ' जैसे कांग्रेस समर्थक ग्रुप्स में ये तस्वीर अब दोबारा शेयर की गई है और इसे लखनऊ के रोड शो से जोड़ दिया गया है.

ट्विटर पर भी कई लोगों ने इस पुरानी तस्वीर को उत्तर प्रदेश में गांधी परिवार की लोकप्रियता से जोड़ते हुए पोस्ट किया है.

कांग्रेस का मज़ाक़

बीजेपी की सांसद किरण खेर ने भी यह वायरल तस्वीर ट्वीट की है और कांग्रेस पार्टी के नेताओं का मज़ाक़ बनाया है.

किरण खेर ने लिखा है, "पता लगा कि लखनऊ में प्रियंका गांधी के स्वागत में कथित तौर पर आई भारी भीड़ को दिखाने के लिए कांग्रेस ने एक फ़ोटो ट्वीट की थी जिसे थोड़ी देर बाद हटा लिया गया क्योंकि लोगों ने उन्हें बताया कि दीवारों पर जो पोस्टर लगे हैं, वो तेलुगू में हैं. अगर ये सच है तो ये हास्यास्पद है."

https://twitter.com/KirronKherBJP/status/1094973098372280324

सोशल मीडिया पर दक्षिणपंथी रुझान वाले ग्रुप्स में भी अब ये तस्वीर शेयर की जा रही है. लोगों ने यहाँ लिखा है कि कांग्रेस की चोरी पकड़ी गई, रोड में भीड़ दिखाने के लिए पार्टी ने पुरानी तस्वीर का इस्तेमाल किया.

बीबीसी हिन्दी
BBC
बीबीसी हिन्दी

पढ़ें 'फ़ैक्ट चेक' की अन्य कहानियाँ:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+