देश के इन राज्यों में पुलिस नहीं करती गिरफ्तारी प्रक्रियाओं का पालन, रिपोर्ट में खुलासा, पहले नंबर पर कौन?

The Status Of Policing In India Report 2025: हमारे देश में पुलिस पर लोगों को परेशान करना और गिरफ्तारी का डर दिखाने जैसे मामने सामने आते रहते हैं। वहीं आरोपी को गिरफ्तार करते समय नियम का पालन नहीं करना और कस्टडी में ज्यादती के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं।

इसी बीच 'स्टेटस ऑफ़ पुलिसिंग इन इंडिया रिपोर्ट 2025 सामने आई है इस रिपोर्ट में बताया गया है कि कौन सी राज्य की पु्लिस गिरफ्तारी प्रक्रियाओं का पालन करती है। और किस राज्य में पुलिस सबसे कम नियम का पालन करती है।

The Status Of Policing In India Report 2025

केरल के 94% पुलिसकर्मी गिरफ्तारी प्रक्रियाओं का करते हैं पालन

रिपोर्ट के सर्वेक्षण में केरल के 94% पुलिसकर्मियों ने बताया कि वे हमेशा गिरफ्तारी की प्रक्रियाओं का पालन करते हैं, जबकि 6% ने कहा कि कभी-कभी पालन होता है।

इन राज्यों में गिरफ्तारी प्रक्रियाओं का सबसे कम पालन!

इसके विपरीत, झारखंड और कर्नाटक में गिरफ्तारी नियमों के पालन का स्तर काफी कम है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कर्नाटक में 70% पुलिसकर्मियों ने स्वीकार किया कि वे शायद ही कभी गिरफ्तारी की प्रक्रियाओं का पालन करते है। वहीं झारखंड में 43 फीसदी पुलिस का मानना है कि वे प्रक्रियाओं का पालन कर पाते हैं।

Take a Poll

कानूनी ट्रायल से बेहतर हल्की सज़ा

रिपोर्ट में कहा गया है कि ओडिशा 82%, राजस्थान 77%, केरल 72%, झारखंड 55%, आंध्र प्रदेश 51% और कर्नाटक के 51% के पुलिसकर्मी मानते हैं कि अपराधियों को कोर्ट ट्रायल देने की बजाय पुलिस द्वारा हल्की सज़ा देना बेहतर है।

ये भी पढ़ें UP Crime News: 13 की उम्र में अगवा-गैंगरेप, बनी खूंखार सरदार, 70 हत्याएं-इश्क में धोखा, जेल में बदली किस्मत!

भीड़ द्वारा हिंसा इन राज्यों की पुलिस ने सही माना

रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि गुजरात पुलिस सबसे अधिक भीड़ (Mob) द्वारा हिंसा को उचित ठहराती है। गुजरात के 57% पुलिसकर्मियों ने कहा कि वे इसे "बड़े पैमाने पर" सही मानते हैं। वहीं कर्नाटक में 27% पुलिसकर्मियों ने भीड़ की हिंसा का समर्थन किया। केरल पुलिस इस मामले में सबसे पीछे रही, जहां किसी ने भी इसका समर्थन नहीं किया।

ये भी पढ़ें UP Crime News: चंबल की पहली 'डाकू हसीना', जिसके घुंघरुओं से फैली थी दहशत, पुलिस वालों की कटवा दी थी उंगलियां!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+