ऑड-ईवन दोबारा शुरू करने पर बोले सीएम केजरीवाल- अब आसमान साफ, इसकी कोई जरूरत नहीं

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऑड-ईवन योजना को दोबारा शुरू करने पर कहा है कि अब इसकी जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि राजधानी में अब बादल साफ हैं। वहीं पानी की गुणवत्ता के मामले में दिल्ली की रैंकिंग काफी नीचे रही है। इसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 सैंपलों से इसे तय नहीं करना चाहिए।

Delhi CM, arvind kejriwal, Delhi water quality, odd even, water quality, air pollution, Ram Vilas Paswan, delhi, दिल्ली, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीनाल, ऑड ईवन, पानी की गुणवत्ता, पानी की गुणवत्ता, राम विलास पासवान

उन्होंने कहा, 'किसी भी शहर के पानी की गुणवत्ता 11 सैंपलों के आधार पर तय नहीं की जानी चाहिए। साथ ही रामविलास पासवान ने ये भी नहीं बताया है कि पानी के सैंपल कहां से लिए गए थे। मैं दिल्ली के हर वार्ड से पांच सैंपल लूंगा, उनकी जांच करवाके जनता के सामने आंकड़े रखूंगा।'

इस मामले पर उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा- दिल्ली में हेल्थ इमरजेंसी है। पानी की गुणवत्ता पर जारी रैंकिंग में दिल्ली सबसे नीचे है। जो जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का कहना है, इस मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। मैं 2-3 वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त करूंगा और दिल्ली सरकार को भी 2-3 अधिकारियों को नियुक्त करना चाहिए, जो जांच कर सकें और पानी के सैंपलों की जांच हो। फिर हम जनता के सामने रिपोर्ट रखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+