कश्मीर में लोगों से इंडियन आर्मी पर हमले की अपील करने वाला आतंकी अबु दुजाना
श्रीनगर। घाटी में दिन पर दिन बदलते हालातों ने सुरक्षा एजेंसियों और सेना की नींद उड़ा दी है। हर तरफ एक अजीब सा माहौल देखने को मिल रहा है और कोई नहीं समझ पा रहा है कि आखिर यह सब क्या हो रहा है। घाटी पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के ने मंसूबों को पूरा कर रहा है उसका आतंकी अबु दुजाना।

कौन है दुजाना
अबु दुजाना लश्कर के लिए कश्मीर में नियुक्त किया गया उसका चीफ है। मई माह में पुलवामा में एक एनकाउंटर हुआ था। इस एनकाउंटर में सेना ने एक आतंकी को मार गिराया था।
जब इस आतंकी का अंतिम संस्कार हुआ तो दुजाना ने घाटी के स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे इंडियन आर्मी के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखें।
लोगों से सेना के खिलाफ लड़ाई की अपील
दुजाना ने उस समय भीड़ में मौजूद लोगों से कहा कि वे इंडियन आर्मी के खिलाफ अपनी बंदूकें उठाएं और लड़ाई को आगे बढ़ाएं। अब यही दुजाना सेना और सुरक्षाबलों के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो गया है। दुजाना ने ही अगस्त 2015 में उधमपुर में हुए आतंकी हमले की साजिश रची थी।
इसके अलावा हाल ही में पंपोर में हुआ आतंकी हमला उसके दिमाग की उपज है। 26 वर्ष की उम्र में ही दुजाना अब दक्षिण कश्मीर में आतंकवाद का नया नाम बन गया है।
17 वर्ष की उम्र में लश्कर का हिस्सा
इंटेलीजेंस ब्यूरों के एक डॉजियर की मानें जो दुजाना ने लश्कर-ए-तैयबा उस समय ज्वाइन कर लिया था जब उसकी उम्र सिर्फ 17 वर्ष थी। संगठन के अंदर धीरे-धीरे उसने अपनी पकड़ को मजबूत किया।
दुजाना पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टीस्तान का रहने वाला है। दुजाना दक्षिण कश्मीर के पुलवामा क्षेत्र से अपनी आतंकी गतिविधियों को संचालित कर रहा है।
उसकी प्लानिंग और उसे पूरा करने के तरीकों ने उसके बॉस को काफी प्रभावित किया और फिर से कश्मीर की जिम्मेदारी दे दी गई। दुजाना को अबु कासिम के जूनियर के तौर पर लश्कर में नियुक्त किया गया था।
आठ लाख रुपए का इनाम
अबु कासिम की मौत के बाद दुजाना लश्कर की पहली पसंद बन गया और उसे कश्मीर में संगठन के कामकाज की जिम्मेदारी दे गई। इंडियन आर्मी दुजाना का मुख्य टारगेट है।
उसके सभी हमले कश्मीर में सेना के खिलाफ होते हैं। दुजाना मानता है कि कश्मीर में सेना कश्मीर और यहां के लोगों की आजादी के बीच आ रही है।
दुजाना का नाम पिछले कई हमलों में सामने आया है। उधमपुर में हुए आतंकी हमले के बाद जब आतंकी मोहम्मद नावेद को पकड़ा गया था तो उसने भी पुलिस को जानकारी दी थी कि हमलों की भूमिका दुजाना और कासिम ने तैयार की थी।
दुजाना पर फिलहाल आठ लाख रुपए का इनाम सुरक्षाबलों की ओर से रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications