1 दिसंबर से पहले बनेगी सरकार, हमारी पार्टी का ही होगा सीएम: संजय राउत
Recommended Video
नई
दिल्ली। महाराष्ट्र में सरकार बनाने की हलचल के बीच गुरुवार को फिर से शिवसेना ने कहा है कि जल्द ही राज्य में सरकार का गठन होगा, पार्टी प्रवक्ता संजय राउत ने शिवसेना के सीएम बनने और कांग्रेस-एनसीपी के साथ गठबंधन होने की उम्मीद जताई है, उन्होंने कहा है कि सरकार बनाने की घड़ी अब नजदीक आ गई है और 1 दिसंबर से पहले सरकार बनाने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और सीएम हमारी ही पार्टी से होगा। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>'1 दिसंबर से पहले सरकार, हमारी पार्टी का ही होगा सीएम'
उन्होंने दोहराया कि अगले कुछ दिनों में सरकार की तस्वीर पूरी तरह से साफ होगी, मुख्यमंत्री हमारी ही पार्टी का होगा, कॉमन मिनिमम प्रोग्राम को लेकर हुई मीटिंग काफी अच्छी रही और इसलिए हम आने वाले दिनों में एक मजबूत सरकार के साथ आगे बढ़ेंगे, मालूम हो कि आज महाराष्ट्र की स्थिति पर चर्चा के लिए कांग्रेस वर्किंग कमिटी की भी बैठक है।

संजय राउत ने किया था तंज भरा Tweet
बीजेपी का साथ छोड़कर सरकार बनाने का सपना देख रही शिवसेना ने लगातार भाजपा पर निशाना साध रही है तो वहीं शिवसेना के नेता संजय राउत का लगातार तंज भरा ट्वीट करना जारी है,आज सुबह की शुरुआत भी उन्होंने ट्ववीट से ही की है, उन्होंने बीजेपी पर वार करते हुए लिखा है कि हम बुरे ही ठीक हैं, जब अच्छे थे तब कौन-सा मेडल मिल गया था।

सभी बाधाएं खत्म हो गई हैं: संजय राउत
बुधवार को भी मीडिया से मुखातिब हुए संजय राउत ने कहा था कि सभी बाधाएं खत्म हो गई हैं और गुरुवार तक स्थिति साफ हो जाएगी, हम दिसंबर में सरकार बनाएंगे। बताते चलें कि सरकार गठन के लिए कांग्रेस-एनसीपी में लगातार बैठकों का दौर जारी है,आज भी कांग्रेस और एनसीपी पार्टी की अलग-अलग बैठक होनी है, जिसमें आगे की रणनीति तय होगी।












Click it and Unblock the Notifications