कांग्रेस पार्टी के लिए अब उपयोगी नहीं रहा गांधी परिवार का नेतृत्व, पूर्व कांग्रेसी नेता अश्विनी कुमार

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी का सूपड़ा साफ होता दिखाई दे रहा है। कांग्रेस पार्टी के शर्मनाक प्रदर्शन को लेकर हाल की में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने प

नई दिल्ली, 10 मार्च। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी का सूपड़ा साफ होता दिखाई दे रहा है। कांग्रेस पार्टी के शर्मनाक प्रदर्शन को लेकर हाल की में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन से साफ है अब वह राष्ट्रीय पार्टी नहीं रही बल्कि एक क्षेत्री पार्टी होने की दिशा में बढ़ रही है।

Ashwini Kumar

गांधी परिवार का नेतृत्व अब मजबूत नहीं रहा

चुनाव परिणामों को लेकर उन्होंने कहा कि यह परिवर्तनकारी परिणाम हैं। लगभग 46 साल तक कांग्रेस में रहे अश्विनी कुमार ने कहा कि गांधी परिवार अब पार्टी के लिए चुनाव नहीं जीत रहा है। उन्होंने कहा कि इन चुनावों से साफ है कि गांधी परिवार का नेतृत्व अब कांग्रेस के लिए कुछ नहीं कर रहा है। वे अब मजबूत नहीं रहे।

यह भी पढ़ें: UP में 'बहनजी' को करारी शिकस्त,पंजाब और उत्तराखंड में हार, अस्तित्व के संकट का सामना कर रही बसपा

पार्टी के फैसलों पर अब नहीं लगती सोनियां गांधी की मुहर

पार्टी छोड़ने के बाद भी खुद को सोनिया गांधी का वफादार बताते हुए उन्होंने कहा कि अब पार्टी के फैसलों पर सोनिया गांधी की मुहर नहीं लगती। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए बगैर कहा कि सोनियां गांधी के जो नियंत्रण में हैं उन्हें लंबे समय तक राष्ट्रीय विकल्प के रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

कांग्रेस को लेकर में अभी भी आशावादी

अश्विनी कुमार ने कहा कि लेकिन में अभी भी आशावादी हूं। क्योंकि जैसे पानी अपना रास्ता ढूंढता है, लोग भी अपने नेताओं को ढूंढते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस आम आदमी पार्टी से हार गई। इसके अलावा गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर में माना जा रहा था कि यदि वह सत्ता में वापसी नहीं कर पाई तो कम से कम जबरदस्त टक्कर जरूर देगी।

सबको पता था कि आप को प्रचंड बहुमत मिलेगा

उन्होंने कहा, 'मैं अपनी पीठ नहीं थपथपना चाहता लेकिन मैंने यह कह दिया था कि AAP पंजाब में आने वाली सुनामी है। हम सभी जानते थे कि यह 75 से ज्यादा सीटें जीतेगी, लेकिन किसी ने ऐसा कहने की हिम्मत नहीं की क्योंकि यह मूर्खतापूर्ण लग रहा था।'

मैं कांग्रेस की दुर्दशा से खुश नहीं

अश्विनी कुमार ने आगे कहा, 'मैं कांग्रेस पार्टी की दुर्दशा से खुश नहीं हूं लेकिन भविष्य में इसकी राजनीतिक प्रासंगिकता नगण्य रहेगी। कांग्रेस पार्टी का योगदान नगण्य होने जा रहा है। देश में उभर रहे राजनीतिक परिदृश्य को देखते हुए कांग्रेस पार्टी एक क्षेत्रीय पार्टी बनी रहेगी।' उन्होंने कहा कि पंजाब के परिणाण राजनीतिक परिदृश्य को बदलने जा रहे हैं। पंजाब में आप ने जो प्रदर्शन किया है वह काबिलेतारीफ है। केजलीवाल ने दिल्ली में जो काम किया उसकी वजह से उन्हें वोट मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+