The Kapil Sharma Show : गोविंदा के आते ही कपिल शर्मा के शो से क्यों गायब हुई 'सपना'?
The Kapil Sharma Show: सोनी टीवी के मशहूर शो 'द कपिल शर्मा' (Kapil Sharma ) की लोकप्रियता अपने चरम पर है, दिवाली स्पेशल एपीसोड में इस बार हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार गोविंदा (Govinda) गेस्ट बनकर पहुंचे थे और उम्मीद के मुताबिक उन्होंने शो में कपिल (Kapil Sharma) और उनकी टीम के साथ मिलकर हंसी-मस्ती और डांस का ऐसा संगम बिखेरा,जिसे देखकर हर कोई लोट-पोट हो गया लेकिन एक चीज पूरे एपीसोड से गायब थी, जिसे कपिल के शो के दर्शकों ने जरूर मिस किया होगा और वो है सपना उर्फ कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek), जो कि शो से नदारद थे, जबकि शो के मेहमान उनके अपने मामा यानी गोविंदा थे।

कृष्णा अभिषेक ने बताया सपना के गायब होने का राज
मालूम हो कि साल 2019 में भी गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता और बेटी संग कपिल के शो का हिस्सा बने थे, तब भी शो से सपना गायब थी, जिसके पीछे कारण कृष्णा और गोविंदा के परिवार में चल रही अनबन है। इस बारे में बात करते हुए कृष्णा अभिषेक ने टाइम्स ऑफ इंडिया कहा कि हां, मैं अपने निजी कारणों की वजह से शो में परफार्म नहीं कर पाया।
'कश्मीरा और सुनीता में नहीं बनती हैं'
मुझे एक महीने पहले ही पता चला था कि गोविंदा शो में आने वाले हैं , हालांकि मुझे पता था कि वो अकेले आएंगे लेकिन मुझे लगा कि मेरा मजाक शायद किसी को अच्छा ना लगे, हालांकि शो में गोविंदा मेरे मामा नहीं बल्कि एक गेस्ट होते और उनके सामने उनका भांजा कृष्णा अभिषेक परफार्म नहीं करता बल्कि सपना करती, मालूम हो कि कृष्णा का इशारा अपनी मामी यानी कि गोविंदा की पत्नी सुनीता की ओर था।

मैंने कई बार मामा को फोन किया लेकिन...
कृष्णा ने कहा कि पिछले साल 2019 में सुनीता मामी नहीं चाहती थीं कि मैं शो में परफॉर्म करूं, जब वो आएं, इसलिए इस बार मैंने खुद ही शो में परफॉर्म न करने का फैसला ले लिया,उन्होंने कहा कि मैंने 'लॉकडाउन' में कई बार मामा को फोन किया, मेरे बच्चे अस्पताल में थे, जिसमें एक की हालत काफी खराब थी लेकिन उन्होंने एक बार भी मेरे या मेरे बच्चों के बारे में जानने की कोशिश नहीं की।
'मैं नहीं चाहता कि हमारे बीच की बातें और बिगड़े'
मेरे और मामा के बीच की बॉडिंग काफी अच्छी है लेकिन कुछ चीजों ने मेरे ऊपर बुरा असर डाला है, हालांकि मैं चाहता हूं कि सब कुछ ठीक हो जाए,इसके बाद हंसते हुए कृष्णा ने कहा कि अब तो हमारे बीच में सब कुछ ठीक कपिल शर्मा ही करा सकता है।

'कुछ लोग पैसों के लिए डांस करते हैं'
गौरतलब है कि कृष्णा और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह की गोविंदा की पत्नी सुनीता से बनती नहीं हैं। कश्मीरा शाह ने एक ट्वीट कर लिखा था कि कुछ लोग पैसों के लिए डांस करते हैं, यह पढ़कर सुनीता को लगा कि वह गोविंदा की ओर इशारा कर रही हैं, बस यही मनमुटाव का कारण है और जो आगे बढ़ता ही चला गया।

गोविंदा के घर में उनकी पत्नी की चलती है: कश्मीरा
कश्मीरा का कहना है कि गोविंदा के घर में हुकूमत उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की चलती है और वो हमें पसंद नहीं करती हैं, जिसकी वजह से हमारे परिवार में दूरियां हैं। वैसे आपको बता दें शो के दौरान गोविंदा ने भांजे के नाम पर कई बार चुटकी ली और कपिल शर्मा पर तंज कसा, फिलहाल इस बार का दिवाली एपीसोड काफी धमाकेदार था, शो में गोविंदा ने गाना भी गाकर लोगों का काफी मनोरंजन किया।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications