The Kapil Sharma Show: अक्षर पटेल ने लिया इस अभिनेत्री का नाम तो बोले कपिल- 'आप तो सच में ढीठ आशिक हैं'

The Kapil Sharma Show: सोनी टीवी के मशहूर शो 'द कपिल शर्मा' (Kapil Sharma)की लोकप्रियता अपने चरम पर है, हर हफ्ते यहां मशहूर हस्तियों का आना जारी है। इस हफ्ते आईपीएल में धमाल मचाने वाले देश के चर्चित युवा क्रिकेटर्स इस शो का हिस्सा बनेंगे। इस हफ्ते आपकी मुलाकात युवा दिलों की धड़कन अक्षर पटेल, नितीश राणा, राहुल तेवतिया, रवि बिश्नोई से होगी। शो का प्रोमो आउट हो गया है, जो कि सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है, इस वजह से शो के दर्शक आने वाले एपीसोड को लेकर काफी उत्साहित हो गए हैं।

दीपिका को डेट करना चाहते हैं अक्षर पटेल

दीपिका को डेट करना चाहते हैं अक्षर पटेल

दरअसल शो को जो प्रोमो आउट हुआ है, उसमें एक सवाल के जवाब पर अक्षर पटेल कॉमेडियन किंग कपिल शर्मा का मुंह बंद कर देते हैं, जिसे सुनकर शो में मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं। दरअसल कपिल शर्मा अपने शो के मेहमान अक्षर पटेल से पूछते हैं कि आप किस अभिनेत्री को पसंद करते हैं, जिस पर अक्षर पटेल दीपिका पादुकोण का नाम लेते हैं। जिसे सुनते ही कपिल तो शांत हो जाते हैं लेकिन शो में मौजूद सभी लोग कपिल की ओर देखकर जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

देखें: कपिल शर्मा शो का प्रोमो

बोले कपिल- 'आप तो सच में ढीठ आशिक हैं'

बोले कपिल- 'आप तो सच में ढीठ आशिक हैं'

फिर इसके बाद कपिल कहते हैं कि अरे वो तो अब शादी-शुदा हैं, अच्छा ये बताइए कि अगर आपको डेट पर जाने का मौका मिले तो आप किस एक्ट्रेस के साथ जाना चाहेंगे, जिस पर फिर से अक्षर पटेल बॉलीवुड की 'मस्तानी गर्ल' यानी कि दीपिका पादुकोण का ही नाम लेते हैं, जिसे सुनकर फिर से शो में जबरदस्त ठहाके लगते हैं, जिस पर कपिल कहते हैं , 'आप तो सच में ढीठ आशिक हैं।'

कपिल का क्रश थीं दीपिका पादुकोण

कपिल का क्रश थीं दीपिका पादुकोण

दरअसल दीपिका पादुकोण, कपिल शर्मा का क्रश रही हैं, वो उनकी फेवरेट एक्ट्रेस हैं। कपिल खुद कई बार शो में दीपिका के प्रति अपने इश्क का इजहार कर चुके हैं, इसलिए जब अक्षर पटेल, दीपिका का नाम लेते हैं तो लोग कपिल की ओर देखकर हंसते हैं।

क्रिकेटर नितिश राणा ने कपिल को कहा -Thank You

क्रिकेटर नितिश राणा ने कपिल को कहा -Thank You

इस शो को लेकर क्रिकेटर नितिश राणा ने कपिल की तारीफ करते हुए एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'हमेशा सोचा करता था कि एक दिन लाइफ में जरूर कुछ बड़ा करूंगा, जिससे द कपिल शर्मा शो में जाने का मौका मिले और मेरा वो सपना सच हो गया, थैक्यूं कपिल पाजी।'

अक्षर पटेल ने की कपिल शर्मा की तारीफ

अक्षर पटेल ने की कपिल शर्मा की तारीफ

जिस पर कपिल ने भी थैंक्स कहते हुए ट्वीट किया है। तो वहीं अक्षर पटेल ने भी कपिल के शो और कपिल की दिल खोलकर तारीफ करते हुए ट्वीट किया है और उन्हें शुभकामनाएं दी हैं, कुल मिलाकर एक बार फिर से शो के प्रति लोग काफी उत्सुक हैं और बड़ी ही बेकरारी से कपिल के शो का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+