The Kapil Sharma Show: क्या बच्चा यादव और सपना में 'चीची' के कारण हो गया है झगड़ा?
The Kapil Sharma Show: All is not well between Krushna Abhishek and Kiku Sharda?: सोनी टीवी के मशहूर शो 'द कपिल शर्मा' के दो किरदार बच्चा यादव ( किकू शारदा) और सपना ( कृष्णा अभिषेक) घर-घर में खासा लोकप्रिय हैं। शनिवार-रविवार रात 9.30 बजे सोनी पर प्रसारित होने के इस शो का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। ये शो लोगों को हंसाता है, गुदगुदाता है तो वहीं दूसरी ओर इस शो से जुड़ी कई विवादित बातें भी सामने आती रहती है। सोशल मीडिया पर इस वक्त ये बात जोर-शोर से चल रही है कि किकू शारदा और कृष्णा अभिषेक के बीच में अनबन चल रही है, वजह है किकू का कृष्णा पर उनके मामा को लेकर तंज कसना।

'ची ची तो वैसे भी आपसे बात नहीं करते'
दरअसल हाल ही में वरुण धवन और सारा अली खान फिल्म 'कुली नंबर 1' का प्रमोशन करने कपिल शर्मा के शो में आए थे। इस शो के दौरान काफी मस्ती देखने को मिली थी उसी एपीसोड में कृष्णा-किकू , दोनों ने धर्मेंद्र-सन्नी का रूप धरकर दोनों सितारों की मिमिक्री की थी। इसी हंसी-ठिठौली के बीच धर्मेंद्र बने कृष्णा ने सन्नी बने किकू से कहा था कि 'ची ची ऐसे बात नहीं करते'।
'ची ची तो वैसे भी आपसे बात नहीं करते'
जिस पर किकू ने उन पर तंज कसा था कि 'चीची तो वैसे भी आपसे बात नहीं करते'। बता दें कि 'चीची' मशहूर एक्टर गोविंदा का निकनेम है और वो रिश्ते में कृष्णा के मामा कहलाते हैं।

दोनों सितारों ने किया झगड़े से इंकार
शो के अंदर तो कृष्णा ने ये बात हंसकर टाल दी लेकिन ऐसी खबरें हैं कि दिल से ये बात कृष्णा को काफीा बुरी लगी और वो किकू से नाराज हो गए हैं। हालांकि इस खबर के जोड़ पकड़ने पर दोनों ही सितारों ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि ऐसा कुछ नहीं है, हमारे बीच कोई झगड़ा नहीं हुआ है। शो में किसी पर कोई पर्सनल कमेंट नहीं हुआ था, वो सब स्क्रिप्टेड था, हमारे बीच में झगड़े के लिए कोई जगह नहीं है। हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं, अफवाओं पर भरोसा ना करें।

गोविंदा और कृष्णा के बीच तगड़ा विवाद है..
खैर हो सकता है कि किकू और कृष्णा के बीच कोई मनमुटाव ना हो लेकिन गोविंदा और कृष्णा के बीच तगड़ा विवाद है और इसी वजह से जब-जब गोविंदा कपिल के शो में आते हैं कृष्णा गायब हो जाते हैं। दरअसल कृष्णा और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह की गोविंदा की पत्नी सुनीता से बनती नहीं हैं। कुछ वक्त पहले कश्मीरा शाह ने एक ट्वीट में लिखा था कि कुछ लोग पैसों के लिए डांस करते हैं, यह पढ़कर सुनीता को लगा कि वह गोविंदा की ओर इशारा कर रही हैं, बस यही मनमुटाव का कारण है और जो आगे बढ़ता ही चला गया।

कृष्णा ने व्यक्त की अपनी पीड़ा
जबकिएक मीडिया चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कृष्णा ने कहा था कि मैंने 'लॉकडाउन' में कई बार मामा को फोन किया, मेरे बच्चे अस्पताल में थे, जिसमें एक की हालत काफी खराब थी लेकिन उन्होंने एक बार भी मेरे या मेरे बच्चों के बारे में जानने की कोशिश नहीं की।
'मैं नहीं चाहता कि हमारे बीच की बातें और बिगड़े'
मेरे और मामा के बीच की बॉडिंग काफी अच्छी है लेकिन कुछ चीजों ने मेरे ऊपर बुरा असर डाला है, हालांकि मैं चाहता हूं कि सब कुछ ठीक हो जाए,इसके बाद हंसते हुए कृष्णा ने कहा था कि अब तो हमारे बीच में सब कुछ ठीक कपिल शर्मा ही करा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications