घाटी में आतंक का चेहरा बन चुका था अबु दुजाना, 7 साल से था सक्रिय
श्रीनगर। आज सुबह सुबह जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के काकापोरा में सुरक्षाबलों के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में आज जवानों ने लश्कर-ए-तैयबा के कश्मीर कमांडर अबु दुजाना को मार गिराया है।

कौन था अबु दजाना?
- 27 साल का अबु दुजाना पिछले 7 सालों से कश्मीर में आतंक का पर्याय बना हुआ था।
- अबु दुजाना पर 10 लाख रुपये का पुरस्कार था।
- हाल ही में कश्मीर में मुठभेड़ के दौरान मारे गए लश्कर कमांडर अबू कासिम के बाद अबु दुजाना का कमान दी गई थी।
- दुजाना करीब 5-6 बार सेना को चखमा देकर भाग चुका था, लेकिन इस बार वो नाकामयाब रहा।
- मई में भी अबु दुजाना को इसी गांव में घेर लिया गया था लेकिन गांव वालों ने पत्थरबाजी कर उसे भागने में मदद की थी।
- उसे पुलवामा के काकापोरा में काफी लोगों का समर्थन मिला था।
- साल 2016 में पहली बार उसकी तस्वीर जनता के सामने आई थी जब वो एक आतंकी की अंतिम यात्रा में शामिल हुआ था।
- उधमपुर में बीएसएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले और पंपोर आतंकी हमले का इसे मास्टरमाइंड माना जाता था।
- पंपोर हमले में भी अबु दुजाना का हाथ था।
- मंगलवार को भी अबु दुजाना ने करीब 4 घंटे तक गोली नहीं चलाई थी, वह सिर्फ चुपचाप छुपा हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications