ट्विटर पर सुषमा स्वराज के ट्वीट से विदेश में फंसे भारतीयों में खुशी की लहर
नई दिल्ली। अरब देशों में भारत से हजारों लोग नौकरी की तलाश में जाते हैं। लेकिन अक्सर भारत से जाने वाले नागरिकों को यहां पहुंचने के बाद उनकी कंपनियां उन्हें प्रताड़ित और शोषित करती हैं। लेकिन इन सभी समस्याओं से निपटने के लिए भारत सरकार बहुत ही सक्रियता से अपने कदम आगे बढ़ा रही है।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सोशल मीडिया पर जिस तरह से लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान दे रहीं उसे देखकर तो यही कहा जा सकता है कि मोदी सरकार में बहुत कुछ बदल रहा है। नजराम में जिस तरह से संघर्ष चल रहा है उसे देखते हुए सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके वहां से भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द निकलने के लिए कहा है।

वहीं सुषमा स्वराज के इस ट्वीट के जवाब में अतुल ने लिखा कि मैं निकलना चाहता हूं लेकिन मेरी कंपनी का मालिक मेरा पासपोर्ट नहीं दे रहा है बताइये क्या करूं। इसके तुरंत बाद सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके कहा कि अगर आपकी कंपनी आपका पासपोर्ट नहीं दे रही है तो आप भारतीय दूतावास जाकर अपनी यात्रा के कागजात ले सकते हैं ।
ऐसा शायद ही पहली बार होगा जब किसी भारतीय नागरिक को इतने गंभीर मामले का इतना त्वरित समाधान मिला हो। सुषमा स्वराज के इस ट्वीट की फेसबुक पर जमकर तारीफ हो रही है लोग इसे जमकर साझा भी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications