Exit Poll 2019 को ममता ने अफवाह फैलाकर EVM बदलने का गेम प्लान बताया

Recommended Video

      Exit Polls पर भड़की Mamata Banerjee, कहा- EVM में हेरफेर की साजिश | वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल (Exit Poll) पर बहुत बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि वो इसपर भरोसा नहीं करतीं। नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला (Umar Abdullah)ने भी कहा है कि देखना है कि 23 तारीख को भी धरती अपनी धुरी पर ही घूमती है या नहीं।

      The game plan is to manipulate or replace thousands of EVMs through this gossip-Mamta

      टीएमसी (TMC) सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee)ने ट्वीट कर कहा है कि, "मैं एग्जिट पोल की अफवाहों पर भरोसा नहीं करती। यह अफवाह के जरिए हजारों ईवीएम बदलने और उसमें हेरफेर करने का गेम प्लान है। मैं सभी विपक्षी दलों से एकजुट, मजबूत और निडर रहने की अपील करती हूं। हम यह लड़ाई मिलकर लड़ेंगे।"

      उधर नेशनल कांफ्रेंस (NC) के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Umar Abdullah) ने भी एग्जिट पोल पर ट्वीट करके आश्चर्य जताया है। उन्होंने लिखा है कि, "सभी एग्जिट पोल गलत नहीं हो सकते! टीवी बंद करने का समय है, सोशल मीडिया से लॉग आउट कीजिए और यह देखने का इंतजार कीजिए कि 23 को भी दुनिया अपनी धुरी पर ही घूमती है।"

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+