दिल्ली समेत 13 शहरों में पहुंची कोरोना वैक्सीन की पहली खेप, टीकाकरण अभियान के लिए तैयार भारत
First consignment of Covaxin by Biotech, arrives Delhi: राजधानी दिल्ली समेत 13 शहरों में कोविशील्ड की पहली खेप पहुंच गई है। इस बारे में जानकारी देते हुए महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि पुणे की सीरम इंस्टीट्यूट से महाराष्ट्र सरकार को 9 लाख 63 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज मिले हैं, राज्य में 511 टीका केंद्र पूरी तरह तैयार हैं।

Recommended Video
आपको बता दें कि कोविशील्ड (Covishield Vaccine) और कोवैक्सीन वौक्सीन (Covaxin Vaccine) को इमरजेंसी अप्रूवल मिलने के बाद अब देशभर में 16 जनवरी, 2021 से टीकाकरण अभियान की शुरुआत होने वाली है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने इसे दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान (Vaccination campaign) बताया है।

शनिवार से शुरू हो रहे इस अभियान के लिए देश के 13 जगहों पर वैक्सीन ( Covid-19 Vaccine) की पहली खेप की डिलीवरी हो रही है इसके साथ ही केंद्र सरकार ने कोविशील्ड वैक्सीन की 4.5 करोड़ अतिरिक्त डोज खरीदने का फैसला किया है। सोमवार को दिए गए ऑर्डर के अनुसार टीके की प्रत्येक खुराक का मूल्य 200 रुपये होगा और उस पर 10 रुपए जीएसटी के साथ कुल लागत 210 रुपये आएगी।
प्राइवेट मार्केट में कोविशील्ड वैक्सीन का दाम 1000 रुपये प्रति डोज होगा
इससे पहले सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने जानकारी दी थी कि प्राइवेट मार्केट में कोविशील्ड वैक्सीन का दाम 1000 रुपये प्रति डोज होगा। उन्होंने कहा कि हमने सरकार को 200 रुपये प्रति डोज के हिसाब से स्पेशल दाम में वैक्सीन दी है, जो कि शुरुआती 10 करोड़ डोज के लिए रेट होगा। लेकिन प्राइवेट मार्केट में हम इस वैक्सीन को 1000 रुपये प्रति डोज के हिसाब से देंगे। आपको बता दें बीचे 24 घंटे में भारत में कोरोना के 15,968 नए मामले सामने आए, वहीं 17,817 लोग ठीक हुए। पिछले 24 घंटों में 202 लोगों ने दम तोड़ा है तो वहीं कोरोना से अब तक 1 करोड़ 1 लाख 29 हजार 111 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 1 लाख 51 हजार 529 हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications