Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शुक्रवार को मुंबई के मानखुर्द स्थित एक गोदाम में लगी भीषण आग पर पाया गया काबू

मुंबई के मानखुर्द क्षेत्र में शुक्रवार को एक गोदाम में लगी भीषण आग पर 20 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया है।

नई दिल्ली। मुंबई के मानखुर्द क्षेत्र में शुक्रवार को एक गोदाम में लगी भीषण आग पर 20 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया है। आग बुझाने के लिए चलाए गए अभियान के दौरान फायर अधिकारी हरीश नाडकर (40) घायल हो गए। उन्हें गोवंडी के शताब्दी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है। इस घटना में किसी की मौत की खबर नहीं है मगर गोदाम में रखा सारा सामान खाक हो गया है।

fire

खबरों के अनुसार आग पर काबू पाने के लिए 19 अग्निशमन यंत्रों को लगाया गया था। गौरतलब है कि मुंबई के मानखुर्द स्थित एक गोदाम में शुक्रवार को भीषण आग लग गई थी। वहां के स्थानीय निवासी विनोद ने बताया कि यह कोई पहली बार नहीं है जब इस जगह आग लगी हो इससे पहले भी यहां आग लग चुकी है। एक अन्य स्थानीय नंदलाल गुप्ता ने बताया कि इस क्षेत्र में तेल के कई गोदाम हैं जो प्रयोग किए गये तेल का भंडारण करते हैं जो आग के लिए ईंधन का काम करता है।

यह भी पढ़ें: परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे निर्माण की तारीफ में किया ट्वीट; बोले...

उन्होंने कहा, "हमें नहीं पता कि आग कैसे लगी, लेकिन यहां कई ऐसे गोदाम हैं जो जले हुए तेल का भंडारण करते हैं। यह क्षेत्र ज्यादातर दिहाड़ी मजदूरों से भरा रहता है, जब आग लगी तो वह भाग गए।" प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार दोपहल 2.45 बजे की है और इस गोदाम में कबाड़ का सामान रखा जाता था।

खबरों की मानें तो "जगह-जगह पर तेल बैरल के अवैध भंडारण के बारे में समय-समय पर नागरिक निकाय के के-वेस्ट वार्ड अधिकारी और स्थानीय कॉर्पोरेटर द्वारा कलेक्टर कार्यालय में शिकायतें दर्ज की गई थीं।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+