भूल जाइये रेलवे स्टेशनों की लंबी-लंबी लाइने, अब साधारण टिकट भी एक क्लिक पर
नई दिल्ली। केद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने आज रेल बजट पेश कर दिया है। इस बजट में एक अहम घोषणा की गयी है जो अगर जमीनी स्तर पर पूरी तरह से सफल हुई तो भारतीय रेल की पूरी तस्वीर बदल सकती है।
स्टेशन पर लंबी लाईन होगी इतिहास की बात
दरअसल रेल बजट में साधारण टिकट को भी ऑनलाइन खरीदने की सुविधा की घोषणा की गयी है। इस घोषणा को वृहद स्तर पर देखने की जरूरत है। कैसे यह घोषणा दुनियाभर में रेलवे की पूरी तस्वीर बदल सकती है। इस सुविधा के जरिए आम लोगों को रेलवे स्टेशसन पर लंबी कतारों में ना लगकर मोबाइल पर साधारण टिकट को बुक करने की सुविधा प्राप्त होगी।
15 मिनट पहले मिलेगा मैसेज
रेल मंत्री की घोषणा पर यकीन करें तो लोगों को मोबाइल के एक क्लिक पर साधारण टिकट हासिल होगा। यही नहीं अगर आपने टिकट बुक किया है तो आपको 15 मिनट पहले मैसेज के जरिए इस बात जानकारी भी दी जाएगी। हालांकि इस बात का भी खयाल रखने की जरूरत है अभी भी एक बड़ा तबका जो साधारण डिब्बे में सफर करता है वह मोबाइल के इस्तेमाल से इतना भली-भांति परिचित नही है। हालांकि इसके लिए वह अपन सहयोगी की मदद ले सकता है।
रेलवे स्टेशन पर लगने वाली भीड़ में कमी होगी
रेलवे स्टेशन पर सबसे अजीब और परेशान करने वाला नजारा होता है जबरदस्त भीड़। रेलवे स्टेशनों पर साधारण बोगियों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए लगने वाली भीड़ एक बड़ी समस्या होती है। जिसके चलते स्टेशन पर वाद-विवाद सहित कई घटनाएं होती है।
लेकिन रेल बजट में जिस तरह से ऑनलाइन टिकट, 5मिनट टिकट, डेबिट कार्ड के जरिए टिकट आदि की घोषणायें की गयी हैं वह देशभर मे रेलवे स्टेशनों की पूरी तस्वीर बदल सकती है।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि













Click it and Unblock the Notifications