#ICUdiary : कोरोना ICU वॉर्ड में ड्यूटी करने वाली डॉक्टर की आपबीती
कोरोना से जंग में लाखों लोगों ने अपनी जान गँवाई है. कोरोना से सीधी जंग में मरीज़ों के बाद कोई रहा है तो वो हैं डॉक्टर्स.
दूसरों की मौत से जंग लड़ने का काम डॉक्टरों के लिए कितना चुनौतीपूर्ण रहा?
किस तरह के अनुभव रहे और कैसे अंजान लोगों की ज़िंदगी या मौत एक डॉक्टर को प्रभावित करती है?
ये समझने के लिए बीबीसी आपके लिए पेश करता है नई सिरीज़- ICU DIARY
#ICUdiary में आप एक से पांच जून तक पढ़ेंगे- कोविड आईसीयू वॉर्ड में ड्यूटी करने वाली डॉ दीपशिखा घोष के लिखे अनुभव.
इन अनुभवों में आपको बेटा भी मिलेगा, बेटी भी. पिता भी और पति पत्नी भी. अंजान चेहरे वाले मरीज़ भी और मास्क लगाए डॉक्टरों का दुख भी.
#ICUdiary 1: तुमी तो आमार मां...
हम लगातार एक जंग लड़ रहे हैं. जंग न सिर्फ़ कई रूप वाले वायरस से है बल्कि कई दूसरी मुश्किलों से भी है.
हमारे अस्पताल में एक महिला भर्ती हुई, जो ख़ुद एक डॉक्टर हैं. उनका ऑक्सीजन लेवल काफ़ी कम था. फिर भी वो ज़्यादा इलाज या वेंटिलेटर पर जाने से इंकार करती हैं.
ऑक्सीजन पर होने के बावजूद वो एक पूरा वाक्य बोलने में लड़खड़ा जातीं. वो एक सांस में कुछ ही शब्द बोल पातीं. बीते कुछ हफ़्तों में मैंने उनके मिजाज़ को तेज़ी से बदलते देखा है. शुरू में मुझसे और नर्सों के लिए जो बेरुखी थी, वो अब प्यार में बदल गई थी.
अब वो मेरा हाथ पकड़कर अक्सर नींद आने वाली दवा मांगतीं.
वो बंगाली में कहतीं- तुमी तो आमार मां...
यानी तुम ही तो मेरी मां हो.
ये बातें उन नौजवानों के मन में जाकर ठहर रही थीं, जो बेहद कम उम्र के हैं और अचानक मौत से लड़ते लोगों का ख़याल रखने के रोल में आ गए हैं.
उनके पति भी कोरोना मरीज़ हैं और बेहतर तबीयत होने की वजह से इसी अस्पताल के दूसरे वार्ड में भर्ती हैं. अक्सर वो अपनी पत्नी से कहते- कम से कम प्रोन वेंटिलेशन तो कर लो.
प्रोन वेंटिलेशन में मरीज़ को पेट के बल लेटने को कहा जाता है, इससे सांस लेने की दिक्कत दूर होने की संभावना रहती है.
लेकिन उनका वज़न ज़्यादा है, इसलिए प्रोन वेंटिलेशन तकलीफों से भरा हो सकता है. वो ये जानती हैं कि उनके पति भी ये बात समझते हैं.
फिर भी वो अपना हाथ उठाती हैं और पति को इशारे से समझाती हैं कि वो पूरी कोशिश कर रही हैं. उनके पति हमसे गुज़ारिश करते हैं कि चाहे जैसे भी हो, हम उनकी पत्नी से इलाज करवाने के लिए कहें.
मैं दिलासा देती हूं कि हर संभव कोशिश करूंगी.
हाथ जोड़े और आंखों में खूब सारी उदासी लिए वो शख्स अपने बेड तक चले जाते हैं. एक ऐसी उम्मीद लिए जो पूरी होनी मुश्किल है.
कुछ रोज़ बाद वो शख्स अस्पताल से घर चला जाता है. लेकिन अकेला...
'तुमी तो आमार मां....' ये बात बिना किसी लड़खड़ाहट के कानों में गूंजती रहती है.
(सिरीज़ प्रोड्यूसर: विकास त्रिवेदी/इलस्ट्रेशन: पुनीत बरनाला)
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
-
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं











Click it and Unblock the Notifications