'The Accidental Prime Minister' पर सियासत तेज, मनमोहन सिंह ने साधी चुप्पी तो बीजेपी ने ट्वीट किया ट्रेलर

नई दिल्ली। अनुपम खेर (Anupam Kher) की फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' (The Accidental Prime Minister) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये फिल्म पूर्व पीएम मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) सलाहकार रहे संजय बारू की किताब 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर आधारित है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद इसको लेकर सियासत शुरू हो गई है। इस फिल्म पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से मनमोहन सिंह ने इनकार कर दिया है।

मनमोहन सिंह ने नहीं दी फिल्म पर कोई प्रतिक्रिया

मनमोहन सिंह ने नहीं दी फिल्म पर कोई प्रतिक्रिया

कांग्रेस के 134वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी मुख्यालय पहुंचे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से जब पत्रकारों ने पूछा कि अपने ऊपर बनी इस फिल्म पर उनकी क्या राय है, तब मनमोहन सिंह 'कोई टिप्पणी नहीं' बोलकर वहां से चले गए। इस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद कांग्रेस बचाव की मुद्रा में दिखाई दे रही है। हालांकि कांग्रेस के अंदर ही एक गुट ने फिल्म में तथ्यों को गलत तरीके से पेश किए जाने को लेकर सवाल उठाए हैं।

भाजपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किया गया ट्वीट

दूसरी तरफ बीजेपी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से फिल्म का ट्रेलर ट्वीट किया गया है। बीजेपी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया, ' ट्रेलर की कहानी बताती है कि कैसे एक परिवार ने 10 साल तक देश को बंधक बनाए रखा। क्या डॉ सिंह केवल तबतक इसलिए पीएम की कुर्सी पर बैठे थे, जब तक उनका राजनीतिक उत्तराधिकारी तैयार न हो जाए?'

पीएल पुनिया ने कहा, ये बीजेपी का गेम है

भाजपा के ट्विटर हैंडल से ट्रेलर पोस्ट किए जाने पर भड़के पीएल पुनिया ने कहा, ये बीजेपी का गेम है, उन्हें पता है कि 5 साल पूरे होने वाले हैं और उनके पास लोगों को दिखाने के लिए कुछ नहीं है। इसलिए अब वे लोगों को ध्यान भटकाना चाहते हैं।' इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर विवाद बढ़ने लगा है और गुरुवार को यूथ कांग्रेस के महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष सत्यजीत टाम्बे ने 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर को पत्र लिखकर आपत्त‍ि दर्ज कराई थी और फिल्म के रिलीज से पहले उन्हें दिखाने को कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+