पश्चिम बंगाल में हिंसा को लेकर गृह मंत्रालय सख्त, कोलकाता भेजी गई चार सदस्यों की टीम

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा की जमीनी हकीकत जानने के लिए गृह मंत्रालय ने अतिरिक्त सचिव स्तर के अधिकारी की अगुवाई में 4 सदस्यीय टीम को पश्चिम बंगाल भेजा है।

कोलकाता, 6 मई। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा की जमीनी हकीकत जानने के लिए गृह मंत्रालय ने अतिरिक्त सचिव स्तर के अधिकारी की अगुवाई में 4 सदस्यीय टीम को पश्चिम बंगाल भेजा है। 4 सदस्यीय दल दिल्ली से बंगाल के लिए रवाना हो चुका है। यह टीम चुनाव के बाद हुई हिंसा, वर्तमान स्थिति और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के ऊपर हुए कथित हमलों की वास्तविकता का पता लगाएगी।

West Bengal violence

सरकार के सूत्रों ने मीडिया को बताया कि अतिरिक्त सचिव स्तर के अधिकारी की अगुवाई में 4 सदस्यीय दल बंगाल के लिए रवाना हो चुकी है। यह टीम चुनावों के बाद हुई हिंसा और भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हुए हमले के बारे में विस्तृत रिपोर्ट बनाकर केंद्र सरकार को सौंपेगी।

बुंधवार को गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल सरकार से हिंसा को लेकर विस्तृत रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपने को कहा था। सरकार ने कहा था इस मामले को गंभीरता से लिया जाए। मंत्रालय ने आगे कहा था कि बिना देरी किये हिंसा को रोकने के लिए आवश्यक उपाय किये जाएं।

यह भी पढ़ें: फ्रांस से भारत पहुंचे 3 और राफेल विमान, आज जामनगर से उड़ेंगे, नया ठिकाना अब बंगाल होगा

सरकारी सूत्रों ने बताया कि केंद्र के आदेश के बावजूद अभी तक इस मामले पर रिपोर्ट नहीं सौंपी गई यह दर्शाता है कि बंगाल सरकार इसको लेकर गंभीर नहीं है और अब इस मामले को गंभीरता से लिया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि बंगाल के मुख्य सचिव को 3 मई को हिंसा को लेकर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया था, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ।

सचिव को लिखे पत्र में केंद्र सरकार ने कहा था कि, 'नवीनतम जानकारी के अनुसार बंगाल में हिंसा को रोकने के लिए सरकार द्वारा कोई प्रभावशाली कदम नहीं उठाया गया है, इसलिए बिना देरी किये हुए घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं और इस पर एक विस्तृत रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजी जाए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+