'साहो' ने एक सप्ताह में की छप्पर फाड़ कमाई तो प्रभास ने लिखी दिल छूने वाली पोस्ट

नई दिल्ली। 'बाहुबली' के बाद एक बार फिर से अभिनेता प्रभाष का जादू छाया हुआ है। उनकी नई फिल्म 'साहो' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। इस स्पाई थ्रिलर फिल्म में प्रभास और श्रद्धा कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। पिछले हफ्ते रिलीज के बाद से अब तक में 'साहो' ने बंपर कमाई का रिकॉर्ड बनाया है। महज एक हफ्ते के भीतर ही 'साहो' ने दुनियाभर में साढ़े तीन सौ करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। साढ़े तीन सौ करोड़ के क्लब में 'साहो' के शामिल होने के बाद प्रभास ने फैंस को लेकर बेहद दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखा है।

350 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'साहो'

350 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'साहो'

सुजीत के निर्देशन में बनी फिल्म 'साहो' 30 अगस्त को लगभग 10,000 स्क्रीन पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई और एक हफ्ते के बाद भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए रखी है। हालांकि, 'साहो' फिल्म जब रिलीज हुई इसे बहुत ही खराब रिव्यू मिले थे। लेकिन फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखते हुए ये साफ नजर आ रहा कि 'साहो' के कारोबार पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। दुनियाभर के फैंस 'साहो' को देखने पहुंच रहे हैं, जिसका सीधा असर इस फिल्म के कलेक्शन पर पड़ रहा है।

'बाहुबली-2' के बाद प्रभास की पहली फिल्म

'बाहुबली-2' के बाद प्रभास की पहली फिल्म

इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 350 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। बॉक्स ऑफिस पर जासूसी थ्रिलर 'साहो' का जो ट्रेंड नजर आ रहा है उससे साफ इशारा है कि फिल्म दूसरे हफ्ते भी शानदार कमाई करने में कामयाब रहेगी। फिल्म की शानदार सफलता पर प्रभास ने इंस्टाग्राम पर खास तस्वीर शेयर की है। साथ ही इसमें उन्होंने 'साहो' को अविश्वसनीय समर्थन के लिए अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया है।

फिल्म को लेकर प्रभास ने क्या कहा, जानिए

प्रभास ने अपनी फिल्म की एक तस्वीर इंस्टाग्राम में शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे प्यारे फैंस और दर्शकों के लिए, 'साहो' को बिना शर्त प्यार देने के लिए आप सभी का धन्यवाद। इस फिल्म की सफलता वास्तव में आप सभी की सराहना और अविश्वसनीय प्रतिक्रिया के कारण है। आप सभी को ढेर सारा प्यार!' बता दें कि 'साहो' फिल्म बाहुबली 2 के बाद रिलीज हुई प्रभास की पहली फिल्म है।

'साहो' की बंपर कमाई पर श्रद्धा कपूर ने कही ये बात

प्रभास के साथ फिल्म अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने भी 'साहो' की सफलता पर फैन्स को धन्यवाद दिया है। श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि #SAAHO को इतना प्यार देने के लिए दर्शकों का धन्यवाद!!! बता दें कि 'साहो' का हिंदी वर्जन भी खासी हिट है। फिल्म ने 100 करोड़ के बेंचमार्क को पहले ही पार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, फिल्म ने भारत में करीब 120 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+